Search

 
 
 

जमशेदपुर : छिनतई से आक्रोशित लोगों ने बापी गोयल पर किया था हमला, टीएमएच रेफर

 
Jamshedpur : आदित्यपुर के इच्छापुर बस्ती के रहने वाले अपराधी बापी गोयल पर पत्थर और चाकू से हमला करने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. बस्ती के लोगों ने बताया कि बापी ने शुक्रवार की शाम को 1500 रुपये की छिनतई की थी. इसके बाद इसकी जानकारी बस्ती के लोगों को मिल गयी थी. बस्ती के लोग बापी को खोजते हुये आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे. यहां पर उससे भेंट होने पर उसपर पथराव कर दिया था. एमजीएम अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसने मामले को बदलते हुये कुछ और कहानी बयान किया था. उसकी हालत बिगड़ने पर शनिवार को एमजीएम से टीएमएच रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-12-year-old-boy-commits-suicide-by-hanging-in-shankosai-munda-colony/">जमशेदपुर:

शंकोसाई मुंडा कॉलोनी में 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हत्या, अपहरण, लूट के कई मामले हैं दर्ज

बापी कोयल के खिलाफ सरायकेला-खरसावां जिले के कई थाने में हत्या, लूट, अपहरण और छिनतई का मामला दर्ज है. इच्छापुर बस्ती के लोगों ने कहना है कि बापी छोटे बच्चों से रुपये की छिनतई करने का काम करता है. बस्ती के लोग उसकी इस हरकत से खासा परेशान हैं. शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह की घटना को उसने अंजाम दिया था. पुलिस का कहना है कि बापी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-road-was-being-built-from-substandard-pavers-block-in-mango-work-stopped/">जमशेदपुर:

मानगो में घटिया पेवर्स ब्लॉक से बनाई जा रही थी सड़क, रोका गया काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही