Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिजली कटौती के खिलाफ बागबेड़ा व कीताडीह के लोगों ने जीएम को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बिजली की आंख मिचौली से परेशान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का सब्र जवाब देने लगा हैं. मंगलवार को बागबेड़ा एवं किताडीह क्षेत्र लोगों ने बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जीएम को ज्ञापन सौंपा. मौके पर जीएम ने कार्यपालक अभियंता को फोन कर समस्या के समाधान का निर्देश दिया. साथ ही प्रतिनिधिमंडल को कार्यपालक अभियंता से मिलने की सलाह दी. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता सुबोध झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बेहिसाब कटौती से लोग परेशान हैं. भीषण गर्मी में कटौती होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. बुजूर्ग एवं बीमार लोगों की जान पर बन आ रही हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sbi-credit-card-became-the-life-of-a-doctor-fraud-of-20-thousand-rupees/">घाटशिला

: SBI क्रेडिट कार्ड बना चिकित्सक के जीव का जंजाल, 20 हजार रुपये की हुई धोखाधड़ी

24 घंटे में सुधार नहीं होने पर होगा कार्यालय घेराव

[caption id="attachment_331995" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/43-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
कार्यालय के बाहर.[/caption] सुबोध झा एवं संजय मिश्रा ने बताया कि महाप्रबंधक को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर कटौती में सुधार नहीं होता है, तो क्षेत्र के लोग जीएम ऑफिस का घेराव करने को मजबूर होंगे. दूसरी ओर कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि फॉल्ट ठीककर जल्द नियमित आपूर्ति शुरु की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में संतोष ठाकुर, राजकुमार सिंह, रामकेश्वर ओझा, रितू सिंह, संतोष गुप्ता, चंद्रकांता देवी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-electricity-cut-every-half-hour-due-to-load-shedding-in-kuluptanga-and-jugsalai-feeders-people-upset/">आदित्यपुर

: कुलुपटांगा और जुगसलाई फीडर में लोड शेडिंग से हर आधे घंटे में कट रही बिजली, लोग परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही