Search

 
 
 

जमशेदपुर: स्कूटी चोरी करते रंगेहाथ पकड़कर लोगों ने पीटा, पुलिस को सौंपा

 
Jamshedpur:  आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरूलिया रोड नंबर 13 में एक स्कूटी की चोरी करते हुये बुधवार को वहां के लोगों ने चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटायी करने के बाद घटना की जानकारी देकर पुलिस को बुलवाया और फिर चोर को सौंप दिया. सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करके थाने पर ले गयी. थाने में वह पूछताछ के दौरान अपना नाम और पता बदल-बदल कर बता रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-stone-attacked-for-refusing-to-molest/">जमशेदपुर:

छेड़खानी करने से मना करने पर किया पत्थर से हमला

भागने का भी किया था प्रयास

लोगों ने जब स्कूटी की चोरी करते आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया था, तब वह वहां से भागने का प्रयास किया था. इस दौरान लोगों ने उसे चारो तरफ से घेर लिया था और फिर पकड़कर उसकी जमकर पिटायी की. घटना को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी थी. माहौल बिगड़ नहीं जाए इसको लेकर वहां के लोगों ने ही इसकी जानकारी आजादनगर थाने में दी और फिर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-2000s-joga-rao-dudhai-yadav-and-bhim-mahli-were-in-discussion-the-police-did-not-recognize/">जमशेदपुर:

 2000 के दशक में जोगा राव, दुधई यादव और भीम माहली था चर्चा में, पहचानती नहीं थी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही