Search

 
 
 

जमशेदपुर : बीच सड़क पर युवती से छेड़खानी करने वाले को लोगों ने पीटा, गया जेल

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : जुगसलाई थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के पास बागबेड़ा की रहने वाली एक युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी अरविंद शर्मा जुगसलाई नया बाजार का रहने वाला है. घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि युवती 8 जुलाई को दिन के 2.30 बजे ग्रामीण बैंक के पास से गुजर रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-boyfriend-sexually-assaulted-with-friends-now-i-am-going-to-commit-suicide/">जमशेदपुर

: प्रेमी ने दोस्तों संग मिल किया यौन शोषण, अब मैं आत्महत्या करने जा रही हूं

बीच सड़क पर पकड़ लिया था हाथ

इस बीच ही आरोपी ने बीच सड़क पर ही उसका हाथ पकड़ लिया. छेड़खानी करने लगा. शोर मचाने पर वाहन चालक ठहरे और आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटायी करने के बाद जुगसलाई पुलिस को बुलाकर सौंप दिया.  पुलिस का कहना है कि आरोपी को युवती नहीं जानती है. इसे भी पढ़ें : सीरियल">https://lagatar.in/pankaj-dubey-of-paramjit-gang-emerged-like-a-don-in-serial-crime/">सीरियल

क्राइम में डॉन की तरह उभरा था परमजीत गैंग का पंकज दुबे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही