Search

 
 
 

जमशेदपुर : फिलिस्तीन के समर्थन में उतरे लोग, युद्ध विराम के लिए की दुआ

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मानगो आजादनगर ईदगाह मैदान में जमा हुए और गाजा में फिलिस्तीनियों पर हो रहे हमले के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात के बैनर तले लोगों ने इजराइल मुर्दाबाद व फिलिस्तीन जिंदाबाद और युद्ध विराम के नारे लगाए. अंत में देश और पूरी मानवता की भलाई के लिए विशेष कर फिलिस्तीन में युद्ध विराम और शांति व्यवस्था के लिए दुआ की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanskar-kendra-distributed-clothes-and-food-among-children-and-parents-in-baghbeda/">जमशेदपुर

: संस्कार केंद्र ने बागबेड़ा में बच्चों व अभिभिवकों के बीच किया वस्त्र एवं भोजन का वितरण

अंतरराष्ट्रीय संगठनों से युद्ध विराम कराने की अपील

एकत्रित भीड़ को संबोधित करते हुए तंजीम के जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती जियाउल मुस्तफा मिस्बाही, मौलाना बुरहान उल हुदा नूरी और मौलाना शमशाद उल कादरी सादी ने कहा कि हमारा देश गांधी जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक हमेशा मजलूम फिलिस्तीनियों के समर्थन में खड़ा रहा रहा है. मानवीय आधार पर सदैव इजराइल की दमनकारी नीतियों का विरोध किया है और दो स्वतंत्र देशों की स्थापना की मांग की है. हम उम्मीद करते हैं कि इसी नीति को वर्तमान सरकार भी आगे बढ़ाएगी. उन्होंने फिलिस्तीन के मजलूम बच्चों और आम लोगों के साथ पूर्ण सहानुभूति और समर्थन का ऐलान किया और इजराइली बमबारी और उसकी आंख बंद करके अमेरिका और पश्चिमी देशों के समर्थन की कड़े शब्दों में निंदा की और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तुरंत युद्ध विराम कराने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही