Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो पुल के पास सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को पकड़ा. तलाशी के दौरान युवक के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : यज्ञ">https://lagatar.in/priests-should-take-pledge-to-give-up-drugs-in-yagya-dr-rc-mehta/">यज्ञ

में ड्रग्स छोड़ने का संकल्प दिलाएं पुरोहित : डॉ.आरसी मेहता
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति पैदल जा रहा था तभी रास्ते में एक युवक उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा. हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पहले तो युवक की पिटाई की गई और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : उलगुलान">https://lagatar.in/ulgulan-rally-was-a-way-to-strengthen-the-family-system-pratul-shahdev/">उलगुलान

रैली था परिवार तंत्र को मजबूत करने का जरिया- प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही