Search

 
 
 

जमशेदपुर : पीएफ निकालने के नाम पर ठगी करने वाले को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटा स्टील में ठेका मजदूरी करने वालों से पीएफ का पैसा निकालने के नाम पर ठगी करने वाले को लोगों ने पकड़ कर साकची पुलिस को सौंप दिया. मंगलवार को सभी ठग को लेकर साकची थाना पहुंचे जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पूछताछ में ठग ने अपना नाम आरएन सिंह बताया और बताया कि वह टेल्को आजादबस्ती का रहने वाला है. वह इसके पूर्व दिसंबर माह में ठगी के ही मामले में सोनारी थाना से जेल जा चुका है. कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है. इधर, पीड़ित लोगों का कहना है कि वे लोग ठेका मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-divisional-commissioner-praveen-toppo-inspected-various-offices/">पलामू

: प्रमंडलीय आयुक्त प्रवीण टोप्पो ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

पीएफ का पैसा निकालने के नाम पर 40 लोगों से लिए हैं पैसे

आरएन सिंह ने उन्हें कहा कि वह पीएफ का पैसा निकाल देगा. इसके लिए प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये भी लिए और कहा कि पीएफ के पैसे निकलने के बाद दो हजार और लगेंगे. उस पर भरोसा कर मई 2022 में सभी ने उसे दो हजार रुपये दिए. अब तक उसने 40 से ज्यादा लोगों से पैसे ले लिए हैं पर अब तक पीएफ का पैसा नहीं निकला है. अब पैसे वापस मांगने पर आना-कानी करता है. ठग ने फोन नंबर भी ब्लैक लिस्ट कर दिया है. आज सभी उसके घर पहुंचे और उसे पकड़ कर थाना को सौंप दिया. इधर आरएन सिंह के मकान मालिक भी थाना पहुंचे और बताया कि आरएन सिंह ने बीते कई महीनों से घर का किराया भी नहीं दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही