Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भालूबासा मेन रोड पर अश्लील पोस्टर लगाने पर लोगों ने किया बवाल, पुलिस ने हटवाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : सीतारामडेरा के भालुबासा में जंबो अखाड़ा के पास एक कंपनी द्वारा अश्लील पोस्टर लगा दिया गया था. यह अश्लील पोस्टर अंडर गारमेंट की थी और इसमें महिलाओं की अश्लील तस्वीर थी. पोस्टर को देखकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर जंबो अखाड़ा के पदाधिकारी भी पहुंचे व सीतारामडेरा थाना पुलिस को भी बुलाया गया. इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों के आदेश के बाद पोस्टर हटवा दिया है. हंगामे की सूचना के बाद जेएनएसी के सिटी मैनेजर ज्वाय गुड़िया समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-of-obstructing-government-work-in-breaking-the-stone-plaque-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में शिलापट्ट तोड़ने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस

पोस्टर की अनुमति देने वालों पर कार्रवाई की मांग

जंबो अखाड़ा और भारतीय जनता युवा मोर्चा की महिलाओं ने मांग की है कि उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने यहां इस तरह की होर्डिंग लगाने की अनुमति दी है. भारतीय जनता युवा मोर्चा की महिला इकाई की पदाधिकारी का कहना है कि जिला प्रशासन इसकी जांच करें कि आखिर यह होर्डिंग वैध है या अवैध है. इस तरह के तमाम होर्डिंग अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों ने लगाई है और उसमें अश्लीलता का प्रचार किया जा रहा है. इससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-loving-couple-going-to-bangalore-was-handed-over-to-the-relatives-by-chakradharpur-rpf/">जमशेदपुर

: बेंगलुरु जा रहे प्रेमी युगल को चक्रधरपुर RPF ने किया परिजनों के हवाले
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही