Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनएच 33 पर बस्तियों में पहुंच पथ नहीं बनने से लोगों ने किया हंगामा

 
   JAMSHEDPUR (MUJTABA HAIDER RIZVI) :  मानगो में एनएच 33 पर कई बस्तियों में अब तक पहुंच पथ का निर्माण नहीं हो पाया है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. रविवार को बस्तीवासियों ने इसे लेकर हंगामा किया. लोगों का कहना है कि जिन इलाकों में पहुंच वाले लोग रहते हैं वहां एनएचएआई के ठेकेदार ने पहुंच पथ बना दिया है. बाकी बस्तियों में पहुंच पथ नहीं बनाया गया है. इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने मांग की है कि उनके इलाके में भी पहुंच पथ बनाया जाए. बस्ती वासियों ने इसके लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को फोन कर समस्या से अवगत कराया. प्रोजेक्ट डायरेक्टर के आश्वासन पर हंगामा खत्म हुआ. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-training-will-be-given-to-newly-elected-public-representatives/">चाईबासा

: नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

नहीं गुजर पा रहे वाहन

लोगों का कहना है कि पहुंच पथ नहीं बनने से उनके वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं.  बुजुर्ग साइकिल से अक्सर गिर जाते हैं. वाहनों के चैंबर नाले से सट कर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. इसलिए पहुंच पथ बनाया जाए. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichhapuram-shani-dev-temple-annual-festival-on-june-28/">चांडिल

: इच्छापुरम शनिदेव मंदिर वार्षिक महोत्सव 28 जून को 

ठेकेदार कर रहा है आनाकानी

इन इलाकों में नहीं है पहुंच पथ. महावीर कालोनी, जेकेएस कालोनी, परमेश्वर कालोनी, समता नगर, कुमरुम बस्ती, ब्रम्हा पथ, संतोष पथ, मंगल कालोनी, शांतिविहार कालोनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही