Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्थाईकरण में अड़चन पैदा कर रहे लोग : आरके सिंह

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटा मोटर्स में अस्थायी कर्मियों के स्थाईकरण पर पैकेज और एक्शन प्लान को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन लगातार प्रयासरत है पर कुछ लोग है जो इसमें अड़चन पैदा कर रहे है. यह बाते गुरुवार को यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही. आर के सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मियों के मुद्दे को लेकर यूनियन लगातार प्रबंधन और सरकार के साथ वार्ता कर रहा है. अगर यह एक्शन प्लान अमल में आता है तो यह यूनियन के साथ-साथ अस्थायी कर्मियों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/even-after-weather-departments-alert-state-government-is-not-taking-any-decision-on-cold-parents-forum/">मौसम

विभाग के अलर्ट के बाद भी राज्य सरकार ठंड पर नहीं ले रही निर्णय : अभिभावक मंच
उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे लागू नहीं होना देना चाहते हैं. आरके सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि हर्षवर्धन सिंह टेल्को वर्कर्स यूनियन का मेंबर नहीं है पर फिर भी वह राज्यपाल को पत्र लिखकर वार्ता में शामिल होने की मांग करते है. पूर्व में हर्षवर्धन सिंह ने खुद टेल्को वर्कर्स यूनियन के निबंधन को रद्द करने का लड़ाई लड़ी और अब वह पुन: निबंधन को बहाल करने की मांग कर रहा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-mini-truck-laden-with-paddy-crushes-bike-rider-condition-critical/">पलामू

: धान लदे मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

प्लांट हेड के साथ चल रही वार्ता

आरके सिंह ने बताया कि सभी अस्थायी कर्मी यूनियन से आस लगाए बैठे है कि स्थाईकरण में उनका नंबर कर आएगा. इसको लेकर प्लांट हेड के साथ वार्ता चल रही है और जल्द ही इसका परिणाम भी सामने आएगा. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपने मजदूरों के लिए काम करती है और साथ ही वह प्रबंधन के लिए भी काम करती है. अब ऐसे में कुछ लोग इस उपलब्धि से जल रहे है और वे नहीं चाहते की यूनियन मजदूर हित में काम करें. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-mini-truck-laden-with-paddy-crushes-bike-rider-condition-critical/">पलामू

: धान लदे मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही