Jamshedpur (Rohit kumar) : सोनारी स्थित काली मैदान में गुरुवार शाम सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से अरविंद अकेला कल्लू नाइट्स का आयोजन किया गया. इस दौरान अरविंद अकेला कल्लू, नम्रता माल्ला, दिव्या रलहान के साथ सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा और पीआरओ रंजन सिन्हा मौजूद रहे हैं. सारेगामा हम अरविंद अकेला कल्लू नाइट्स में जहां कल्लू और नम्रता मल्ला ने एक से बढ़कर एक पावर पैक परफॉर्मेंस दिया, वहीं जमशेदपुर की जनता भी उनके गाने पर खूब नाचे. इसी बीच कल्लू का नया गाना "नाच रे पतरकी 3.0" भी रिलीज किया गया, जिसने रिलीज के साथ धूम मचा दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manager-of-boring-vehicle-snatched-in-potka-complaint-lodged/">जमशेदपुर
: पोटका में बोरिंग वाहन के मैनेजर से छिनतई, शिकायत दर्ज
: कुमारडुंगी में प्रखंड स्तरीय खरीफ सह मिलेटस कर्मशाला आयोजित
: पोटका में बोरिंग वाहन के मैनेजर से छिनतई, शिकायत दर्ज
जमशेदपुर में कला की कमी नहीं
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होकर अरविंद अकेला ने कहा कि नाच रे पतरकी 3.0 की शूटिंग जमशेदपुर में ही हुई है. जमशेदपुर में कला और कलाकारों की कमी नही है. जहां तक बात है भोजपुरी की तो झारखंड में भी इसके श्रोता बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो इस पूरे शहर को फिल्म नगरी के रूप में भी विकसित कर सकती है. उन्होंने अपने रिलीज गाने का भी जिक्र किया और कहा कि इस गाने के रिलीज के लिए जमशेदपुर से अच्छी जगह और ऑडियन्स नहीं मिल सकती थी. मैंने जमशेदपुर को खूब इन्जॉय किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-block-level-kharif-cum-millets-workshop-organized-in-kumardungi/">चाईबासा: कुमारडुंगी में प्रखंड स्तरीय खरीफ सह मिलेटस कर्मशाला आयोजित
Leave a Comment