Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में आभार यात्रा निकाल विधायक मंगल का लोगों ने किया अभिनंदन

 

Jamshedpur (Sunil Pandey) : होल्डिंग टैक्स में की गई तीन गुणा वृद्धि पर सरकार द्वारा तत्काल रोक लगाए जाने के निर्णय के बाद शुक्रवार को जुगसलाई के लोगों ने आभार यात्रा निकाली. जुगसलाई फाटक से प्रारंभ होकर आभार यात्रा बाटा चौक, स्टेशन रोड होते हुए गौशाला चौक पहुंची. जहां स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल कालिंदी का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया. मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जुगसलाई की जनता के लिए वे सदैव तत्पर हैं. होल्डिंग टैक्स में की वृद्धि पर रोक लगाए जाने तथा सर्वमान्य हल निकालने के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा था. साथ ही इस मामले को विधानसभा में शून्यकाल में उठाया था. जिसके बाद सरकार ने जनहित से जुड़े मामले में उचित निर्णय लिया. विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जनहित में काम कर रही है. जिससे जनता को लाभांवित हो रही है. साथ ही आभार जता रही है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-vendor-company-mahalaxmi-enterprises-handed-over-the-check-of-the-outstanding-salary-of-the-worker/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स की वेंडर कंपनी महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज ने मजदूर का बकाया वेतन का चेक सौंपा.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही