Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दहेज प्रताड़ना के आरोपी को पकड़ने आई बंगाल पुलिस का लोगों ने किया जमकर विरोध

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह लोहिया पथ में उस वक्त हंगामा मच गया जब दहेज प्रताड़ना के आरोपी को पकड़ने आई बंगाल पुलिस का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. बंगाल पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. दरअसल, पश्चिम बंगाल के खड़गपुर महिला थाना में दो माह पूर्व पीड़िता ने लोहिया पथ निवासी विवेक कुमार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में महिला थाना पुलिस वारंट लेकर विवेक को गिरफ्तार करने पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-youths-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-trailer/">चांडिल

: ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

आरोपी के साथ घर का सामान भी लेकर जा रही थी पुलिस

विवेक के घर पहुंची बंगाल पुलिस के साथ साथ पीड़िता के माता–पिता भी मौजूद थे. पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार किया और उसके साथ घर के समान को भी ले जाने लगी. सामान ले जाता देख स्थानीय लोग एकजुट हुए और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए. लोगों का कहना था कि पुलिस के पास विवेक की गिरफ्तारी का वारंट है ना की सामान ले जाने का. मौके पर दो घंटे तक हंगामा चला जिसके बाद पुलिस ने सामान वापस रखवा दिया. हालांकि, इस दौरान भी लोगों ने विवेक की गिरफ्तारी का विरोध किया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rotary-club-of-jamshedpurs-cleanliness-awareness-program-organized-at-chhotanagpur-vikas-vidyalaya-sipahari/">जमशेदपुर

: सिपहाड़ी के छोटानागपुर विकास विद्यालय में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

27 फरवरी को हुई है शादी

विवेक ने बताया कि वह पेशे से वकील है. 27 फरवरी को उसकी शादी खड़गपुर में हुई थी. शादी के बाद 11 मार्च को ससुराल वाले पत्नी को अपने साथ ले गए और उसपर नपुंसक होने का आरोप लगाया. कुछ माह बाद ही दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई. इधर पुलिस विवेक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही