Search

 
 
 

जमशेदपुर : पीपुल फॉर चेंज का सतरंगी मेला 19-20 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पीपुल फॉर चेंज और जमशेदपुर क्वीर सर्कल द्वारा ``सतरंगी मेला 2023`` का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त को सोनारी सामुदायिक केंद्र, कागलनगर में किया जाएगा. यह जानकारी पीपुल फॉर चेंज के संस्थापक सौविक साहा ने दी. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में पहली बार संस्था द्वारा लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेडर (एलजीबीटीक्यू) समुदाय के उद्यमियों के लिए सतरंगी मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस मेला में अभी तक 17 एलजीबीटीक्यू उद्यमियों ने अपना निबंधन कराया है. इस मेले में आम लोगों का प्रवेश नि:शुल्क है. एलजीबीटीक्यू उद्यमियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट के स्टॉल लगाए जाएंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य एलजीबीटीक्यू उद्यमियों की अविश्वसनीय प्रतिभा, नवाचार और लचीलेपन को प्रदर्शित करना है, साथ ही विविध व्यवसायों को समर्थन और बढ़ावा देने के महत्व पर भी प्रकाश डालना है. एलजीबीटीक्यू उद्यमियों को बढ़ावा देना और समर्थन करना रूढ़िवादिता और पूर्वाग्रहों को चुनौती देता है, जिससे एक अधिक स्वीकार्य और समझदार समाज बनाने में मदद मिलती है. [caption id="attachment_733420" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/JSR-Souvik-saha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सौविक साहा.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-stress-management-organized-at-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही