Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहीद सम्मान यात्रा में उमड़े लोग, भारत माता की जय व वंदे मातरम से गूंज उठा शहर

Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन ने देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर बृहस्पतिवार को शहीद सम्मान सह अखंड तिरंगा यात्रा निकाली.  संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में निकली यात्रा में मानो पूरा शहर अमड़ पड़ा हो. जात-पात से ऊपर उठकर लोगों ने मां भारती के सम्मान में लोगों ने नारेबाजी की एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस यात्रा में शहर के प्रबुद्धजनों , बड़ी संख्या मे मातृशक्ति एवं हजारों युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ अपनी विशाल उपस्थिति दर्ज करायी. एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से मां भारती के रथ को तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सैनिक परिवार के सभी सदस्यों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया. यात्रा में सबसे आगे तीन सफेद घोड़ों पर तिरंगा लहरा रहा था इसके पीछे मां भारती का रथ शोभयमान था. अन्य झांकियों में तीनों वीर शहीदों को फांसी के फंदे को चुमते हुए दर्शाया गया. शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद एग्रिको मैदान पहुंचकर सम्मान यात्रा का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-registration-of-commercial-vehicles-running-on-national-permit-should-be-valid-in-every-state-association/">जमशेदपुर

: नेशनल परमिट पर चल रही कमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हर राज्य में हो मान्य- एसोसिएशन

देशभक्ति का जज्बा अनुकरणीय – सरयू राय

इस मौक़े पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि देशविरोधी विघटनकारी शक्तियों से लड़ने के लिए इस तरह की पहल से देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न होता है तथा विरोधी ताकतों से लड़ने की ताकत मिलती है. सचमुच ही शहादत के बाद मिली इस आजादी का मायने समझने के लिए इससे बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता. देश के युवा जब तिरंगे की आन, बान और शान के लिए जाति, धर्म, संप्रदाय, ऊंच-नीच और दलों से ऊपर उठकर खड़ा होता है तब राष्ट्रप्रेम की ऐसी सुनामी दिखती है इस दिशा में अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में नमन परिवार का यह प्रयास अतुलनीय और सच में नमन का पात्र हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-gandhi-should-apologize-to-the-backward-society-of-the-country-raghuvar-das/">जमशेदपुर

: देश के पिछड़ा समाज से मांफी मांगे राहूल गांधी- रघुवर दास

राष्ट्र विरोधी ताकतो को जवाब है यह यात्रा – काले

[caption id="attachment_588398" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/काले.jpeg"

alt="" width="1600" height="1064" /> लोगों को संबोधित करते अमरप्रीत सिंह काले[/caption] इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 2016 में जब देश विरोधी ताकतें भारत को कमजोर करने में जुटी थी. तब लौहनगरी में नमन परिवार ने अखंड तिरंगा यात्रा से उनकी गलतफहमी और भ्रम को तोड़ने का काम किया.  उन ताकतों को शहर ने चेताया था कि जब भी देश विरोधी ताकतें राष्ट्र की अखंडता पर वार कर अंधकार फैलाने का कुत्सित प्रयास करेगी तो उनके नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. नमन परिवार ऐसे ही देशभक्ति की मशाल प्रज्वलित कर एकता और अखंडता की रोशनी से देने के लिए सदैव संकल्पित है. पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने नमन परिवार की देशभक्ति के इस जज्बे की सराहना की तथा देश भक्ति का भाव लोगों में जगाने के लिए अमरप्रीत सिंह काले की तारीफ की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-election-of-press-club-of-seraikela-will-be-held-on-april-2-under-the-supervision-of-district-administration/">आदित्यपुर

: जिला प्रशासन की देखरेख में 2 अप्रैल को होगा प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला का चुनाव

इन संगठनों ने लगाया सेवा शिविर

यात्रा के दौरान भालूबासा दुकानदार संघ, रजक समाज, जंबू अखाड़ा समिति, मुखी समाज, प्रजापति समाज, विश्वकर्मा समाज, गंडा समाज, रामलीला उत्सव समिति, विक्की फर्नीचर, नीलकंठ सेवा संघ, गौसिया लंगर समिति, सब्जी विक्रेता संघ, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी समाज, साकची दुकानदार संघ, सुहागन, झंडा चौक फुटपाथ एसोसिएशन, टेम्पु स्टैंड एसोसिएशन, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक, पैग़ामे अमन, पायल टैक्स, गुरुनानक मार्केट, गुरुनानक ज्वेलर्स, साहू समाज, पंजाबी समाज, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, नौजवान सभा, हो समाज, तुरी समाज , मनोकामना मंदिर, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, आल इंडिया सिख स्टुडेंट फेडरेशन, कालीमाटी दुकानदार संघ एसोसिएशन, तेलगू समाज , काशीडीह दुकानदार संघ , छप्पन भोग, गणगौर, गंभीर टायर्स, जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, खजान सिंह सिद्धू, रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, कृष्णा मंदिर रिफ्यूजी कालोनी, बंग भाषी समाज, स्थाई कर्मचारी संघ, बाबा बडभाग सिंह सेवा दल, गोलमुरी चौक बजरंग अखाड़ा समिति एवं अन्य संगठनों ने सेवा शिविर लगाकर मां भारती की अगवानी की और अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसे भी पढ़ें : सांसद">https://lagatar.in/mp-geeta-koda-demanded-opening-of-heavy-vehicle-driver-training-center-in-kolhan/">सांसद

गीता कोड़ा ने कोल्हान में हेवी व्हीकल ड्राईवर ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मांग की

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

[caption id="attachment_588392" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/naman-samman-yatra-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="603" /> हाथों में तिरंगा थामे शहीद सम्मान यात्रा में मातृशक्ति ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया.[/caption] महंत विद्यानंद सरस्वती, पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महामंत्री सरदार इंदरजीत सिंह,इंटक नेता राकेश्वर पांडे, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, क्षत्रिय समाज के शम्भूनाथ सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खां, नट्टू झा, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, वरिष्ठ भाजपा वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, विजय खां, अजय सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, साकची गुरुद्वारा प्रधान निशान सिंह, जनतंत्र मोर्चा के सुबोध श्रीवास्तव, रामनारायण शर्मा, मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव,  समाजसेवी व आल इंडिया सिख स्टूडेंट फ़ेडरेशंस के सतनाम सिंह गंभीर सहित शहर के दर्जनों धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-the-server-room-of-sakchis-tanishq-showroom-personnel-found-control/">जमशेदपुर

: साकची के तनिष्क शोरूम के सर्वर रूम में लगी आग, कर्मियों ने पाया काबू 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही