Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जैम एट स्ट्रीट के आखिरी सीजन में लोगों ने जमकर की मस्ती

Advertisement
Advertisement
  • जिला प्रशासन ने भी लगाया स्टॉल
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में रविवार को जैम एट स्ट्रीट का चौथा और आखिरी सीजन का आयोजन किया गया था. इस बार टाटा स्टील की ओर से कदमा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां शहर वासियों ने जमकर मस्ती की. लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी कोई गानों पर झूमता दिखा तो कोई अपनी स्केच बनवा रहा था वहीं कई लोग घुड़सवारी का लुफ्त उठा रहे थे. मौके पर कई सारे प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था. वहीं मौके पर कई फूड स्टॉल भी थे जहां लोगों ने व्यंजन का लुफ्त उठाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JR-JAM.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-grand-kalash-yatra-started-on-the-37th-anniversary-of-durga-temple/">रांची

: दुर्गा मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

जिला प्रशासन ने भी लगाया स्टॉल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-JAM-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान जिला प्रशासन के ओर से भी कई स्टॉल लगाए गए थे जिसमें मदताओं को जागरुक करने, मलेरिया और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जागरुकता स्टॉल भी शामिल था. मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, एसडीओ पियूष मिश्रा और डीपीआरओ रोहित कुमार भी मौजूद रहे. डीडीसी ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया गया है ताकि लोग इस साल लोकसभा चुनाव में अपनी मत का प्रयोग करे और मतदान करे. इसके अलावा कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की गई. लोगों को नुक्कड़ नाटक की मदद के मलेरिया के प्रति जागरुक किया गया. मौके पर टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विस के वीपी चाणक्य चौधरी ने बताया कि जैम स्ट्रीट का यह चौथा और साल का आखिरी आयोजन था जहां लोगों ने जमकर मस्ती की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-some-people-are-spreading-rumors-in-the-name-of-naxalites-in-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा में नक्सलियों के नाम पर कुछ लोग फैला रहे अफवाहें

कदमा फार्म एरिया में मिला लावरिस शव, जांच में जुटी पुलिस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/DED-BODY.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के कदमा फार्म एरिया मछली बाजार के पास स्थित मैदान में रविवार सुबह एक वृद्ध का शव पाया गया. शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान में जुट गई है. मृतक की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-grand-kalash-yatra-started-on-the-37th-anniversary-of-durga-temple/">रांची

: दुर्गा मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से वृद्ध को उस इलाके में देखा जा रहा था. वह मानसिक रुप से बिमार भी था. किसी से बातचीत भी नहीं करता था. आज सुबह वह मृत पाया गया. संभवत: ठंड से उसकी मौत हो गई होगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस से शव गृह में रखवा दिया है और उसकी पहचान में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही