Search

जमशेदपुर : जैम स्ट्रीट में लोगों ने जमकर की मस्ती

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थिति टिनप्लेट काली मंदिर से नीलडीह ट्रैफिक सिग्नल तक शनिवार को टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से जैम स्ट्रीट का आयोजन किया गया था. जिसमें लोगों ने जमकर मस्ती की. इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही. सभी के अंदर जोश और उमंग भरा था. इस दौरान कई रोमांचक गतिविधियां भी हुई जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-mla-held-a-meeting-with-nhai-officials-for-flyover-construction/">घाटशिला

: फ्लाईओवर निर्माण के लिये विधायक ने एनएचएआई के अधिकारी संग की बैठक
मौके पर ज़ुम्बा, बास्केटबॉल, जैसे विविध प्रकार के आयोजन किए गए थे. इसके अलावा गोल्फ पुटिंग, घुड़सवारी, लाइव बैंड प्रदर्शन, शतरंज, स्केटिंग, सेल्फी कॉर्नर, कॉस्मिक, योग, कराओके प्रदर्शन समेत अन्य गितिविधियां इस कार्यक्रम में की गई. लोगों ने व्यंजन का भी मजा लिया. खेल में विजेता घोषित होने वाले लोगों को सेल विला की तरफ से आकर्षक इयरफोन एवं हेडफोन और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स गिफ्ट के तौर पर दिए गएय पूरे समय जैम स्ट्रीट का आकर्षण का केंद्र यह स्टॉल बना रहा. इसे भी पढ़ें : आरयू">https://lagatar.in/unique-initiative-of-dsw-of-ru-kept-its-chair-reserved-for-students-who-come-with-problems/">आरयू

के डीएसडब्ल्यू की अनोखी पहल, समस्या लेकर आने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व रखी अपनी कुर्सी

जमशेदपुर : सुंदरनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/SUICIDE-LOGO-3.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत इंद्राबस्ती निवासी 26 वर्षीय सतीश कुमार बेसरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार सुबह की है. जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार सतीश बीती रात अपने कमरे में सोने चला गया था. सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो कमरा अंदर से बंद पाया. परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि सतीश फंदे से लटका हुआ है. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1500-liters-of-seized-liquor-destroyed-on-court-orders/">जमशेदपुर

: कोर्ट के आदेश पर नष्ट की गई 1500 लीटर जब्त शराब

पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव की हुई पहचान

इधर, शुक्रवार को सुंदरनगर थाना क्षेत्र के खुकराडीह के पास पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव की पहचान पुलिस ने कर ली है. मृतक की पहचान परसूडीह के सरजामदा निवासी निधिर टोला निवासी 27 वर्षीय राजू सिंकू के रुप में की गई. राजू 19 जनवरी के ही लापता था. शुक्रवार सुबह शौच के लिए गए लोगों ने पेड़ पर शव को लटके हुए देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया था. शनिवार को परिजनों ने शव की पहचान की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-mla-held-a-meeting-with-nhai-officials-for-flyover-construction/">घाटशिला

: फ्लाईओवर निर्माण के लिये विधायक ने एनएचएआई के अधिकारी संग की बैठक

जमशेदपुर : गोविंदपुर में युवक पर चाकू से हमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/knife-1-new.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास राहरगोड़ा शंकर नगर निवासी नितिन सिन्हा पर शुक्रवार सुबह युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में नितिन घायल हो गया. घटना के बाद नितिन ने अपना इलाज करवाया. उसके गले में चाकू से वार किया गया जहां उसे 20 टांके लगाए गए. इधर, नितिन ने मामले की शिकायत गोविंदपुर थाने में की है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/ten-news-from-latehar-including-mla-baidyanath-ram-hoisting-the-flag/">विधायक

बैद्यनाथ राम ने झंडोतोलन किया समेत लातेहार की 10 खबरें
नितिन ने शिकायत में बताया कि वह अपने बाइक से जा रहा था तभी बारीगोडा फाटक के पास सामने से एक बाइक पर झींगुर और नागिन नामक युवक आए और धक्का मार दिया. कारण पूछने पर मारपीट की,थोड़ी देर बाद ने युवक आए और उन्होंने भी मारपीट की. इसी बीच नैतिक ने चाकू से गले पर वार किया और गले से सोने की चेन भी लेकर फरार हो गए. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : आरयू">https://lagatar.in/unique-initiative-of-dsw-of-ru-kept-its-chair-reserved-for-students-who-come-with-problems/">आरयू

के डीएसडब्ल्यू की अनोखी पहल, समस्या लेकर आने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व रखी अपनी कुर्सी

गदरा में निःशुल्क सेवा केंद्र का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Gadra-Pustkalay.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के परसुडीह स्थित गदरा में भाजपा नेता विमल बैठा के सहयोग से जुगसलाई विधानसभा के लोगों के लिए निशुल्क सेवा केंद्र का आयोजन किया गया जहां लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आभा कार्ड, ई श्रम कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पीएम किसान योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं का कार्ड बनाया गया. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-linkage-money-laundering-case-izhaars-remand-completed-court-sent-him-to-judicial-custody/">कोल

लिंकेज मनी लॉन्ड्रिंग मामला : इजहार की रिमांड पूरी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
इस दौरान कई लोगों ने इस कैंप का लाभ लिया. मौके पर विमल बैठा ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा के लोगों को कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था. योजनाओं के लाभ के लिए बैंक या अन्य केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे. इसी को देखते हुए क्षेत्र में इस कैंप का आयोजन किया गया, ताकि लोग योजनाओं का लाभ ले सके. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-republic-day-celebrated-with-great-pomp-at-administrative-level-including-schools-cultural-organizations/">कोडरमा

:  विद्यालयों, सांस्कृतिक संगठनों सहित प्रशासनिक स्तर पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

घाटशिला : चुकरीपाड़ा की बेबी हांसदा चुनी गई मिस 26 जनवरी 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-Miss-26-Jan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिम विकास पुस्तकालय समिति चेंगजोड़ा में 52 वां वार्षिकोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की देखरेख में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समिति के संस्थापक दिवंगत कुनाराम मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इस अवसर पर मिस 26 जनवरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमे चुकरीपाड़ा कि बेबी हांसदा मिस 26 जनवरी 2024 चुनी गई. तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बेबी हांसदा को ताज पहनाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-3-cases-executed-order-for-release-of-3-prisoners/">चाईबासा

: 3 मामलों का हुआ निष्पादन, 3 बंदियों की रिहाई का आदेश
प्रथम उपविजेता कापागोड़ा कि मल्लिका व द्वितीय उपविजेता चेंगजोड़ा की सलमा टुडू रही. इस प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सभी विजेताओं को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर झारखंड ओड़िशा व बंगाल के कलाकारों ने लाइव परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष राम किशोर मुर्मू, शांखो मुर्मू, अर्जुन भुईयां, दोरगा सोरेन, हरबल्लभ भकत, सुदाम मुर्मू, भादो मांडी, फागु मुर्मू, रामसाय सोरेन समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-health-fair-will-be-organized-in-laxminagar-on-11th-february/">जमशेदपुर

: लक्ष्मीनगर में 11 फरवरी को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन

डुमरिया : विधायक ने किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Dumaria-Gramin-MLA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को डुमरिया प्रखंड का दौरा किया. विधायक ने छोलागोड़ा स्थित विधायक कार्यालय परिसर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत पड़सा के ग्रामीणों ने आबुआ आवास योजना की लिस्ट में अधिकतर नाम हटा दिए जाने की शिकायत की. विधायक ने बीडीओ सह सीओ चंचला कुमारी और ब्लॉक कॉ-आर्डिनेटर सजल खान से इस संबंध में जानकारी मांगी. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-republic-day-celebrated-with-great-pomp-at-administrative-level-including-schools-cultural-organizations/">कोडरमा

:  विद्यालयों, सांस्कृतिक संगठनों सहित प्रशासनिक स्तर पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विधायक ने भौतिक सत्यापन की कॉपी देखा, जिसमें अधुरी जानकारी के आधार पर सूची बनाई गई थी. विधायक ने इसपर फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा तय किए गए प्रारुप के आधार पर भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई जरुरतमंद व्यक्ति आवास से वंचित रह जाता है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को सूचित करेंगे. सातबाखरा के कार्डधारियों ने संबंधित राशन डीलर द्वारा सात माह से पंचिंग कराने के बावजूद राशन वितरण नहीं करने की शिकायत की. विधायक ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
विधायक संजीव सरदार बांकिशोल पंचायत के रुपूकोचा बाहादा में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है. खिलाड़ियों को नौकरी दिया जा रहा है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, सोशल मीडिया प्रभारी भगत हांसदा, जयपाल सिंह मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, उदय मुर्मू, सरकार किस्कू, मुखिया सरस्वती बास्के आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-three-bikes-collided-with-each-other-one-dead-6-injured/">निरसा

 : आपस में टकरायी तीन बाइक, एक की मौत, 6 घायल

फाइनांस कंपनी की प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाई फांसी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JSR-Mahila-Fansi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर निवासी 34 वर्षीय ममता देवी ने फाइनांस कंपनी की प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय ममता घर पर अकेली थी. ममता के बच्चे स्कूल गए थे जबकि पति रविंद्र प्रसाद गुप्ता ऑटो चालक है. शनिवार शाम जब बच्चे स्कूल से घर पहुंचे को घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी देर तक जब ममता ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ दिया गया. बच्चों ने देखा की ममता फंदे से लटकी हुइ है. उसे तत्काल फंदे से उतारकर टीएमएच पहुंचाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-3-cases-executed-order-for-release-of-3-prisoners/">चाईबासा

: 3 मामलों का हुआ निष्पादन, 3 बंदियों की रिहाई का आदेश

ईएमआई नहीं भरने पर करते थे प्रताड़ित 

मामले को लेकर रविंद्र ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में हिंदूजा फाइनांस से एक ऑटो फाइनांस करवाया था. हर माह 7300 रुपये किस्त दिया करते थे पर लॉकडाउन के समय किस्त नहीं भर पाए. बाद में किस्त की रकम बढ़ गई जिसे किसी तरह भर रहे थे. मार्च में किस्त खत्म होने वाली थी पर बैंक कर्मी सोनु कुमार शर्मा अक्सर किस्त को लेकर प्रताड़ित करता था. कई वार वह घर पर भी आ गया. शनिवार दोपहर पत्नी घर पर अकेली थी. इसी बीच उसने फोन कर प्रताड़ित किया. प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-republic-day-celebrated-with-great-pomp-at-administrative-level-including-schools-cultural-organizations/">कोडरमा

:  विद्यालयों, सांस्कृतिक संगठनों सहित प्रशासनिक स्तर पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

1.80 करोड़ की ठगी के आरोपियों ने किया सरेंडर, मिली जमानत

  जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी तिरुपति इंटरप्राइजेज के आशिष कुमार गु्प्ता ने कोलकाता के जेजे स्टील के निदेशक राजीव जजोदिया और संजय कुमार लाडिया ने शनिवार को सीजेएम चंद्रभानु कुमार की अदालत में सरेंडर कर दिया. हालांकि उन्होंने अदालत में जमानत की अर्जी भी दी जिसपर बहस के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संजय मिश्रा, झारखंड हाईकोर्ट के पीएएसपति और पार्थो सुर ने पक्ष रखा था. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
मामले में आशिष ने साल 2022 में बिष्टुपुर थाना में जेजे स्टील के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आशिष ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने जेजे स्टील से 1.80 करोड़ के सामान खरीदे थे. उन्होंने कंपनी को भुगतान तो किया पर कंपनी ने सामान नहीं भेजा था. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-bharat-jodo-nyay-yatra-will-enter-jharkhand-on-february-2/">कांग्रेस

की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की सजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/court-1-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit kumar)पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना अंतर्गत सुसनिया गांव निवासी एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी रवि शंकर खामराई को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है. इसके अलावा अदालत ने 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. मामले की सुनवाई करते हुए स्पेशल जज पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीष कवलजीत चोपड़ा ने दोषी को सजा सुनाई. इसे भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-three-bikes-collided-with-each-other-one-dead-6-injured/">निरसा

 : आपस में टकरायी तीन बाइक, एक की मौत, 6 घायल
इसके पूर्व अदालत ने मंगलवार को रवि शंकर खामराई को दोषी करार दिया था. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बहस की थी. राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुल 11 लोगों की गवाही हुई थी. घटना साल 2021 की है. पीड़िता के पिता ने थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के सात दिनों बाद पुलिस ने पीड़िता को ओडिशा के मयूरभंज से बरामद किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1500-liters-of-seized-liquor-destroyed-on-court-orders/">जमशेदपुर

: कोर्ट के आदेश पर नष्ट की गई 1500 लीटर जब्त शराब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp