Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीगोड़ा के लोगों ने बस्ती विकास संघर्ष समिति का किया गठन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बारीगोड़ा हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को एक बैठक मुखिया सुनीता नाग की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सर्वसम्मति से बस्ती विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने बस्ती विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र में सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियां चलाने पर सहमति व्यक्त की. सर्वसम्मति से मुखिया सुनीता नाग, उप मुखिया अमरेश सिंह एवं समाजसेवी अमरनाथ चौबे को समिति का संरक्षक बनाया गया. समिति का अध्यक्ष समाजसेवी शिवजी सिंह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह उर्फ बहादूर सिंह, महासचिव विनोद कुमार सिंह एवं शैलेंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष मनु को बनाया गया. जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रुप में दीनानाथ, अजय पांडेय, सुनील कुमार समेत 11 लोगों को शामिल किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tmc-leader-demanded-to-make-roundabout-at-akashvani-and-toll-bridge-turn/">आदित्यपुर

: टीएमसी नेता ने आकाशवाणी व टोल ब्रिज मोड़ पर गोलचक्कर बनाने की मांग की 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही