Search

 
 
 

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु केन्द्रीय विद्यालय में छात्रा-छात्राओं व शिक्षकों ने किया योग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में प्राचार्य प्रशांत कुमार षाड़ंगी और डीएवी गुवा में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की देखरेख में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. उक्त दोनों स्कूलों में अहले सुबह छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी योगाभ्यास किया. इस दौरान डीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मानव जीवन में बच्चों को बहुत सारे चैलेंज फेस करना है. इसके लिए शारीरिक स्फूर्ति एवं स्वस्थ शरीर का होना आवश्यक है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Kiriburu-School-yog-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-practiced-in-mooncity-on-international-yoga-day/">जमशेदपुर

: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मूनसिटी में किया गया योगाभ्यास
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Kiriburu-Dav-Yog-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है. स्वस्थ रहकर शारीरिक और बौद्धिक विकास कर सकते हैं. प्राचार्य डॉ  मनोज कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है. संपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से जन आंदोलन के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकजुट कर एक मंच पर खड़ा करने का कार्य किया है. प्राचार्य डॉ मनोज ने बच्चों को  नियमित योग करने और देशहित में आगे आने को कहा. इस अवसर  पर बच्चों को सूर्य नमस्कार, हलासन, चक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका जैसे प्राणायाम के लाभ की जानकारी दी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही