Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर चुना शाह मुखी बस्ती के लोग पुनर्वास की मांग को लेकर विधायक सरयू राय से मिले

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  बिष्टुपुर चुनाशाह बाबा की मजार के समीप वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों ने सोमवार को विधायक सरयू राय से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान एक मांग पत्र सौंपकर बस्ती को उजाड़े जाने से पहले पुनर्वास कराने की अपील की. विधायक ने बस्तीवासियों को आश्वस्त किया कि इस मामले में वे उचित प्राधिकार से वार्ता करेंगे. साथ ही बस्ती का दौरा करके उनकी समस्याओं से अवगत होंगे. राष्ट्रीय दलित मुखी समाज के अध्यक्ष  चेतन चौसा मुखी ने बताया कि विधायक के आश्वासन के बाद वहां रह रहे लोगों में पुनर्वास की उम्मीद जगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-surrounded-ulidih-police-station-blocked-road-manhandled-si/">जमशेदपुर

: भाजपा ने उलीडीह थाना घेरा, रोड जाम किया, एसआई से की धक्का-मुक्की

कंपनी ने नहीं दी नोटिस, मौखिक रुप से हटने को कहा

चेतन चौसा मुखी ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी बस्ती को टाटा स्टील अपने परिसर के भीतर लेना चाहती है. इसके लिए वहां खुदाई एवं चाहरदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा है. बस्ती को हटाए जाने के संबंध में अभी तक किसी को नोटिस नहीं दिया गया है. हालांकि कंपनी के कुछ लोगों ने वहां रह रहे लोगों से मौखिक रुप से हटने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि सभी लोग कंपनी के हित में हटने के लिए तैयार हैं. लेकिन कंपनी को सीएसआर के तहत उन्हें दूसरी जगह बसाना होगा. विधायक बसी माननीय विधायक पूर्वी विधानसभा जमशेदपुर  पूर्व मंत्री प्रतिनिधिमंडल में रुताली मुंडा, किरण मुखी, बेबी रानी, मोहम्मद जलाल रीना महतो,जिन्नत बेगम, शमीमा बेगम समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-case-reached-tatanagar-railway-station-after-50-days/">जमशेदपुर

: टाटानगर रेल थाने में 50 दिनों के बाद पहुंचा चोरी का मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही