Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो गुलाब बाग के लोगों ने की सड़क व नाली निर्माण की मांग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 9 स्थित गुलाब बाग के लोगों ने सड़क व नाली निर्माण की मांग की है. इससे संबंधित एक ज्ञापन स्थानीय लोगों शनिवार को उपायुक्त को सौंपा. इस संबंध में मो. सब्बीर ने बताया कि गुलाब बाग में वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है. जिससे कॉलोनी वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हल्की बारिश में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. वहीं पानी के जमने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है. नाली नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर ही बहता रहता है, जिसके कारण सड़कें टूट गई है. उन्होंने कहा कि नगर निगम का कई बार चक्कर लगाकर थक चुके हैं पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. अब उपायुक्त के यहां फरियाद लगाने पहुंचे है. इस अवसर पर मो बदरुद्दीन, निजामुद्दीन, मो यासिन, सोहेल अक्तर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-execution-of-283-cases-in-national-lok-adalat/">घाटशिला

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 283 मामलों का निष्पादन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही