Search

 
 
 

जमशेदपुर : रजक व मुखी समाज के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानियों को लेकर रविवार को सैकड़ों की संख्या में रजक एवं मुखी समाज के लोग रैली निकालकर राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर पहुंचे. उन्हें ज्ञापन सौंप कर जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही समस्याओं से अवगत कराया. इस संबंध में रजक समाज के अध्यक्ष अजय रजक ने कहा कि जाति और आवासीय प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने से समाज के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. जिससे समाज के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-deputy-commissioner-transferred-revenue-sub-inspectors-and-panchayat-secretaries/">लातेहार

: उपायुक्त ने राजस्व उप निरीक्षकों और पंचायत सचिवों का किया तबादला

मंत्री ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

इस संबंध में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई. उन्होंने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री गंभीर हैं. जल्द इस दिशा में सार्थक पहल की जाएगी. मंत्री ने बताया कि समस्या विकट जरूर है मगर निदान को लेकर मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत हैं. जल्द इसका समाधान निकलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही