Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भारतीय सभ्यता को अपना रहे पश्चिमी सभ्यता के लोग : साध्वी गौरांगी गौरी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर को लौहनगरी के अलावा भक्ति नगरी भी कहना चाहिए यह बातें अयोध्या से आई कथा वाचिका साध्वी गौरांगी गौरी ने कही. रविवार को साध्वी गौरांगी गौरी प्रेस को संबोधित कर रही थी. गौरांगी 21 फरवरी से 28 फरवरी तक शहर में है. इस दौरान सूर्य मंदिर में उनके द्वारा कथा सुनाई जा रही है. एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में  उन्होंने कहा कि यहां के लोग भक्ति में लीन हो जाते है. जमशेदपुर में वह पहली बार आई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-deputy-commissioner-held-a-meeting-with-the-sail-management-regarding-the-problem-of-drinking-water/">किरीबुरू

: पेयजल की समस्या को लेकर उपायुक्त ने सेल प्रबंधन के साथ की बैठक
पहली बार में ही यहां के लोगों ने उनका मन मोह लिया है. इसके पूर्व उन्होंने यूरोप में अपना कार्यक्रम किया था. सूर्य मंदिर में पहले दिन से ही कथा सुनने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही थी. कथा खत्म होने तक लोग बैठे रहते है. भारत में संस्कृति विलुप्त होती जा रही है जबकि पश्चिमी सभ्यता के लोग भारतीय सभ्यता को अपना रहे है. युवाओं को अब मंदिर जाने में शर्म आ रही है. पहले की तरह अब लोग मंदिर नहीं जा रहे है.

राम मंदिर को बनते देखना सौभाग्य की बात

राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि वो राम मंदिर बनते देख रही है. राम मंदिर के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की अहूति दी लेकिन अब जाकर सपना पूरा हो रहा है. अब राम लला मंदिर में विराजमान होंगे. भारत में संस्कृति खत्म होती जा रही है. लोग रुपये कमाने के लिए भगवान को भूल जा रहे है जबकि रुपया-पैसा सब भगवान की ही देन है. सत्संग में आने से विवेक की प्राप्ति होती है इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा सत्संग से जुड़े. इसे भी पढ़ें : हर">https://lagatar.in/stop-accidents-at-all-costs-check-seat-belt-helmet-and-license-dc/">हर

हाल में दुर्घटनाओं को रोकें, सीट बेल्ट, हेलमेट और लाइसेंस की करें जांच : डीसी

जमशेदपुर में आदिवासी बच्चियों के लिए बने आश्रम

साध्वी गौरांगी गौरी ने कहा कि जमशेदपुर आने के बाद उन्होंने जुगसलाई स्थित गौशाला का भ्रमण किया, यहां गायों को देखकर उन्हें आनंद प्राप्त हुआ. इसके अलावा वह टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर भी गई. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में आदिवासियों के लिए एक आश्रम का निर्माण होना चाहिए जहां आदिवासी बच्चियों को रहने और पढ़ने की व्यवस्था हो. इसके अलावा वहां मंदिर का भी निर्माण कराया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही