Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उपायुक्त के जनता दरबार में पानी और सफाई के लिए लोगों ने लगाई गुहार

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो संकोसाई के खड़िया बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त विजया जाधव ने लोगो की समस्यायें सुनीं. उन्होंने उसके समाधान के लिए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश प्रसाद को आवश्यक निर्देश दिए. जनता दरबार में ज्यादातर लोग पानी और साफ-सफाई की समस्या को लेकर आए थे. जनता दरबार में निगम द्वारा पेयजल की आपूर्ति किए जाने वाले दावे झूठे साबित हुए, यही हाल साफ सफाई का भी रहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Mango-Janta-Darbar-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : लाइफ">https://lagatar.in/life-line-express-reached-chandwa-dc-inaugurated-the-camp/">लाइफ

लाइन एक्सप्रेस पहुंची चंदवा, डीसी ने शिविर का किया उद्घाटन

तीन सालों से पानी का बिल भर रही हूं, लेकिन नसीब नहीं हुआ पानी : अनिता

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Mango-Janta-Darbar-Anita.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जनता दरबार में पानी की समस्या को लेकर पहुंची संकोसाईं गुडरूबासा निवासी अनिता मुंडू ने बताया कि पिछले तीन सालों से हर महीना पानी का बिल 360 रुपए जमा कर रही हूं, लेकिन आज तक पानी नहीं मिला. उस क्षेत्र में लगभग 60 से 70 घर प्रभावित है. हर बार निगम के कर्मचारियों ने केवल आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारियों द्वारा पानी नहीं मिलने पर कनेक्शन कटवाने को कहते हैं. अनिता ने बताया कि वह पेशे से शिक्षक है. ज्यादातर समय स्कूल में रहती हूं, परेशानी से बचने के लिए हमने पानी का कनेक्शन लिया था, लेकिन आज तक पानी नहीं मिला. पानी का कनेक्शन होने के बावजूद हमें मजबूरी में पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने टैंकर से पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है, लेकिन इससे मेरी समस्या का समाधान नहीं हो पाया. टैंकर जब आता है तो घर में कोई रहता नही है. इसे भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/strong-storm-in-sindri-trees-fell-somewhere-poles-somewhere-lightning-struck/">सिंदरी

में चली तेज आंधी, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं पोल, बिजली गुल

नाले की सफाई नहीं होने घर में घुसता है गंदा पानी : गणेश शर्मा

उलीडीह के देशबंधु कॉलोनी निवासी गणेश शर्मा सहित कई लोग नाले की साफ-सफाई की समस्या को लेकर जनता दरबार में पहुंचे. गणेश शर्मा ने बताया कि 2021 में 1 करोड़ 6 लाख की लागत से 6 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा नाला का निर्माण किया गया था. लेकिन गलत ढंग से नाला का निर्माण किये जाने के कारण उलीडीह देशबंधु कॉलोनी, नित्यानंद कॉलोनी और विश्वकर्मा लाइन के लगभग 60 घरों में नाले का पानी घुस जाता है. इसके लिए 2021 से ही कई बार निगम में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि हमलोगों का जीना दूभर हो गया है. उपायुक्त कार्यालय में भी इस मामले में आवेदन दिया था, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई. उपायुक्त ने अभियंता और ठेकेदार को इस संबंध आज रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. देखते हैं कि समस्या का समाधान कितने दिनों में होता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही