Search

 
 
 

जमशेदपुर : फर्जी आईटी ऑफिसर बनकर आए लोगों ने बंधक बनाकर की डकैती

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना से 100 मीटर की दूरी जोंड्रागोड़ा लाइन टोला स्थित एम जेम्स के घर पर फर्जी इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. घटना सोमवार सुबह 8 बजे की है. आधे घंटे में ही सभी फर्जी अधिकारी घर के नकद और जेवर लेकर फरार हो गए. इस संबंध में एम जेम्स ने सुंदरनगर थाना में लिखित शिकायत की है. जेम्स बेलडीह स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/three-mini-stadiums-will-be-built-in-giridih-urban-area-mla-laid-the-foundation-stone/">गिरिडीह

शहरी क्षेत्र में बनेंगे तीन मिनी स्टेडियम, विधायक ने किया शिलान्यास

6 से 7 की संख्या में आए थे डकैत

एम जेम्स की मां एम मेरी ने बताया कि सुबह वह अपनी बेटी के साथ घर पर थी, जबकि उनका बेटा एम जेम्स ड्यूटी गया था. आठ बजे 6-7 लोग उनके घर में घुसे और सभी मुख्य द्वार को बंद कर दिया. उसमें एक महिला भी शामिल थी. उनकी बेटी और उन्हें तीन लोगों ने बंधक बना दिया और तीन लोग सभी कमरे में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे. सभी में कमरे में तोड़फोड़ भी की और घर से लगभग 8 हजार रुपए और गहने लेकर निकल गए. गहनों की कीमत एक से 1.50 लाख रुपए है. अंत में उन्होंने एक कागज में साइन करवाया और दरवाजा खोलते हुए बाहर चले गए. इधर शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही