Search

 
 
 

जमशेदपुर : उपायुक्त के जनता दरबार में लोगों ने रखी अपनी समस्याएं, 15 आवेदन आये

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त विजया जाधव के सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार में लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इस दौरान 15 लोगों ने जनता दरबार में उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी. उपायुक्त ने समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिस तरह की समस्याएं जनता दरबार में सामने आयीं उनमें पारिवारिक विवाद, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, खतियानी जमीन हड़पने के संबंध में, रोजगार, मनरेगा, भूमि म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित भी आवेदन शामिल हैं. पेंशन व राशन जैसे आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया वहीं भूमि व राजस्व सम्बन्धी आवेदनों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-devi-purana-describes-51-shaktipeeths-nine-of-which-are-established-abroad-vijay-guruji/">जमशेदपुर

: देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन, जिसमें नौ विदेश में हैं स्थापित- विजय गुरूजी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही