Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागेबेड़ा में हो रही आगजनी की घटनाओं से लोग परेशान, आंदोलन की चेतावनी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा रामनगर में असमाजिक तत्वों द्वारा दो पैसेंजर ऑटो में गुरुवार की रात आग लगा दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया उमा मुंडा, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी मनोज गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे. पंचायत प्रतिनिधियों ने ऑटो के मालिक जयशंकर साह एवं उनके परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. पूरी घटना से अवगत होने के बाद उन्होंने बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को घटना की जानकारी दी. इस दौरान पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले महीनें भी बागबेड़ा कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा मैदान में एक टेंट वाले के बांस में आग लगा दी गई थी. यह एक महीनें में आगजनी की दूसरी घटना है. कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-antisocial-elements-set-two-autos-on-fire-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में असामाजिक तत्वों ने दो ऑटो में लगाई आग

पुलिस कार्रवाई में जुटी 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर इस घटना में संलिप्त लोगों को पकड़ा नहीं गया तो पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे. बता दें कि जयशंकर साह के घर के बाहर खड़ी दो पैसेंजर ऑटो में गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी. जिससे टेंपो मालिक जयशंकर साह को लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है. बागबेड़ा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रहे है. मौके पर सामाजिक संस्था मनोज गुप्ता के अलावे स्थानीय श्याम साह, दिलीप सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही