Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : होल्डिंग टैक्स व सैरात दुकान की रेंट बढ़ोतरी वापस होने पर स्वास्थ्य मंत्री का लोगों ने किया स्वागत

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : होल्डिंग टैक्स में हुई बढ़ोतरी और सैरात दुकानों के रेंट में हुई बढ़ोतरी वापस लिए जाने के बाद शनिवार को रांची से जमशेदपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जगह-जगह स्वागत हुआ. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पारडीह में अपना काफिला रोका. काली मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख व समृद्धि की कामना की. इसके बाद वह आगे रवाना हो गए. मानगो में न्यू पुरुलिया रोड पर जगह-जगह उनका स्वागत हुआ. इस मौके पर उनके साथ बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के पदाधिकारी और कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इनमें राहुल सिंह, सुरेश सिंह, मोहम्मद महताब, सुनील सिंह आदि शामिल थे. स्वास्थ्य मंत्री का पारडीह काली मंदिर के पास भी स्वागत हुआ. बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के भवानी सिंह ने उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-pile-of-garbage-on-the-side-of-the-road-going-to-the-nagar-panchayat-office/">चाकुलिया

: नगर पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क के किनारे कचरों का अंबार
 

टैक्स बढ़ोतरी वापस होने के बाद पहली बार पहुंचे हैं स्वास्थ्य मंत्री

होल्डिंग टैक्स और सैरात दुकानों की रेंट की में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी वापस होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहली बार रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. इसी क्रम में उनका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है. मानगो चौक और साकची गोल चक्कर के अलावा कदमा में कई स्थानों पर उनका स्वागत होगा. इस मौके पर स्वास्थ मंत्री ने कहा कि वह जनता के लिए हमेशा समर्पित हैं. जब भी जनता को जरूरत होगी वह हाजिर रहेंगे और इसके लिए लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने जब उनसे सैरात दुकानों का रेंट बढ़ने की शिकायत की. तो उन्होंने फौरन मुख्यमंत्री को अवगत कराया और बढ़ोतरी खत्म कराई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-children-filled-the-lamp-in-the-color-campaign-of-diwali/">आदित्यपुर

: दिवाली के रंग अभियान में बच्चों ने दीया में भरा रंग
[wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही