Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्चुअल रियलिटी तकनीक से लोगों को किया जाएगा जागरूक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जिला के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता को योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा हाईटेक तरीके से योजनाओं का प्रचार-प्रसार की शुरू किया गया है. ग्रामीण क्षेत्र की जनता अब वर्चुअल रियलिटी तकनीक से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ले सकेगी. बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी सुयोग्य तक पहुंचे. इसे भी पढ़ें :  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-girls-photo-with-mobile-number-went-viral-on-social-media-case-registered/">बोकारो

: युवती की फोटो मोबाइल नंबर के साथ सोशल मीडिया पर किया वायरल, केस दर्ज
इस संबंध में जरूरी है कि लोगों को जागरूक किया जाए. इसी दिशा में यह एक पहल है, ताकि प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों के साथ-साथ लोगों को वर्चुअल रियलिटी तकनीक से भी योजनाओं की जानकारी दी जा सके. इससे लोग मनोरंजक एवं आसान तरीके से योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, जिला योजना पदाधिकारी अरूण द्विवेदी, डीसीएलआर रविन्द्र गागराई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही