Search

 
 
 

जमशेदपुर : खनका बस्ती में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : मानगो कालिका नगर स्थित खनका बस्ती में विगत एक माह से पानी की सप्लाई बंद है. इलाके में लगभग एक सौ घरों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. पानी की समस्या से जुझ रहे खनका बस्तीवासी विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से लगातार 10 दिनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मंत्री बन्ना गुप्ता से संपर्क नहीं हो पा रहा है. अंततः लोगों ने मंत्री के कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि से संपर्क किया तो उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का निवारण हो जाएगा. पानी की सप्लाई बंद रहने पर स्थानीय लोग 300 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से आपस में चन्दा करके पानी खरीद कर जैसे-तैसे गुजरा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-zip-president-worshiped-in-the-ancient-kashidanga-shiva-temple/">घाटशिला

: प्राचीन काशीडांगा शिव मंदिर में जिप अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

बस्तीवासियों ने भाजपा नेता को अपनी समस्या से कराया अवगत

स्थानीय लोगों ने बुधवार को अपनी समस्या से भाजपा नेता विकास सिंह को अवगत कराया. लोगों ने विकास को बताया कि वे रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं, उनके पास इतना पैसा नहीं है कि रोज चन्दा कर पानी खरीदें. विकास ने स्थानीय लोगों से कहा कि अपनी समस्या की जानकारी उपायुक्त, नगर निगम और पेयजल विभाग को दें. अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों के साथ मिलकर पेयजल विभाग का हुड़का जाम करेंगे. मौके पर विकास सिंह, राजगुरु शर्मा, मनोज सिंह, राम पुकार पांडे, इंदु भूषण सिंह, अशोक सिंह, मो. ईफान, मो. मांनान, मो. चांद, मो. सबीर, मो. मुस्ताक, भोला सिंह, ग्रीस सिंह, विशाल कुमार, संदीप शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही