Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ईओ, ईई समेत अन्य सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांगी अनुमति

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में पदस्थापित कुछ सरकारी पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. उनमें जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता समेत अन्य शामिल हैं. उक्त सभी के खिलाफ सदन कुमार ठाकुर एवं विनय सिंह ने मुख्य सचिव को अलग-अलग पत्र भेजकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी. उपरोक्त पदाधिकारियों पर कर्तव्य एवं कानून का पालन नहीं करने, वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने तथा दोषियों को बचाने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-science-awareness-fair-at-upgraded-high-school-laxmi-nagar/">जमशेदपुर

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर में विज्ञान जागरूकता मेला का शुभारंभ

टीके इंडिया रियल एस्टेट को बचाने का आरोप

सदन कुमार ठाकुर ने बताया कि जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी बिष्टुपुर स्थित टीके इंडिया रियल एस्टेट प्रंबधन को बचा रहे हैं. टीके इंडिया रियल एस्टेट प्रंबधन के द्वारा स्वीकृत नक्शा के विपरीत बिल्डिंग बायलॉज एवं अपार्टमेंट एक्ट का खुल्लम-खुला उल्लंघन करके भवन का निर्माण किया गया है. इस संबंध में वरीय अधिकारियों ने कई बार जांच एवं कार्रवाई का आदेश दिया. लेकिन उक्त आदेश के बाद भी टीके इंडिया रियल एस्टेट पर कार्रवाई नहीं हुई. जबकि सक्षम प्राधिकारी (जेएनएसी) एवं टाटा स्टील की ओर से करायी गई जांच में नक्शा का विचलन पाया गया. विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा का विचलन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना कानून का पालन नहीं करना है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-post-budget-seminar-organized-at-singhbhum-chamber-on-february-14/">जमशेदपुर

: 14 फरवरी को सिंहभूम चैंबर में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन

पूर्व मुखिया को बचाने का आरोप

[caption id="attachment_553974" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vinay-singh-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बागबेड़ा निवासी विनय सिंह[/caption] बागबेड़ा निवासी विनय सिंह ने बताया कि बागबेड़ा पंचायत क्षेत्र की दो पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा एवं बाहामुनि हेंब्रम के द्वारा विभाग की ओर से संचालित पेयजलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी करने का आरोप है. यहीं नहीं दोनों के द्वारा सरकारी संपति का गबन किया गया है. जिसके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को कई बार शिकायत पत्र भेजा गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार के अवर सचिव ने अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. लेकिन अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता घोटाला करने वाली दोनों पूर्व मुखिया पर कार्रवाई नहीं करके बचा रहे हैं. उन्होंने विभाग के सचिव से सीजेएम की कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctors-submitted-demand-letter-to-drda-director-regarding-medical-protection-clinical-establishment-act-and-other-demands/">जमशेदपुर

: मेडिकल प्रोट्क्शन, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट समेत अन्य मांगों लेकर चिकित्सकों ने डीआरडीए निदेशक को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही