Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत स्टार टॉकिज के पास टैंकर को मोड़ने के दौरान एक व्यक्ति टैंकर के पिछले चक्के के चपेट में आ गया. घटना के बाद टैंकर चालक विश्वजीत साव ने तत्काल घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक विश्वजीत को हिरासत में ले लिया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/mahila-samiti-organized-holi-milan-function-in-barwadih-railway-club/">लातेहार

: रेलवे क्लब की महिला समिति ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
वहीं पुलिस ने टैंकर को भी जब्त कर लिया है. विश्वजीत ने बताया कि वह स्टार टॉकिज गोलचक्कर के पास टैंकर को मोड़ रहा था. इसी दौरान व्यक्ति पिछले चक्के की चपेट में आ गया. उसने तत्काल ऑटो से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया पर उसकी जान नहीं बच पाई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही