Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : घर से काम के लिए निकला व्यक्ति लापता, पुलिस से शिकायत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी थाना अंतर्गत आदर्शनगर निवासी आनंद बक्शी बुधवार से लापता है. इस संबंध में आनंद के भाई माधव ने सोनारी थाना में सूचना दी है. आनंद पुराना कोर्ट में टाईपिस्ट हैं. वे बुधवार को अपने घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे, पर देर शाम उनका फोन बंद आने लगा. इधर, पुलिस आनंद की तलाश में जुट गई है. आनंद के भाई माधव ने बताया कि बुधवार को आनंद की पत्नी किसी काम से बाहर गई थी. घर पर आनंद के दो बच्चे मौजूद थे. आनंद घर पर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था. पत्नी ने एक बार फोन किया तो उसने कहा कि वह बिष्टुपुर में है और पांच मिनट में एक काम कर वापस कोर्ट लौट जाएगा. इसके बाद जब देर शाम आनंद घर नहीं लौटा तो सभी ने उन्हें फोन किया पर उनका फोन बंद आया. उन्होंने गुरुवार को थाने में सूचना दी. शुक्रवार को उन्होंने फ्लैट का सीसीटीवी देखा तो पाया कि आनंद पैदल ही घर से निकला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-gajraj-roaming-around-as-yamraj-on-the-border-the-life-of-the-villagers-has-come-to-a-standstill/">बहरागोड़ा

: सीमा पर यमराज बन घूम रहे गजराज, थम सी गई है ग्रामीणों की जिंदगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही