Search

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur (Ratan Singh) : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव के रूप में वर्ष 2000 से योगदान दे रहे मनींद्र कुमार चौधरी (74) का टाटा मेन हॉस्पिटल में लगभग 3 बजे निधन हो गया. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक होने पर प्रातः 3.30 बजे उन्हें टीएमएच लाया गया था. स्थिति नाजुक होने के बाद सीसीयू में बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण लाइफ सपोर्ट के सहारे रखा गया था. दबाव पड़ने पर सुबह 7.45 मिनट में एचडीयू में शिफ्ट किया गया. डॉक्टर की टीम ने जांच पड़ताल कर अपनी निगरानी में उनका इलाज शुरू हुआ. इसी क्रम में दोपहर 1 से 2 के बीच में दो बार हार्ट अटैक हो जाने से स्थिति और नाजुक हो गई. डॉक्टर की टीम ने उसके पश्चात परिवार के सभी लोगों को बुला कर दिखाने के लिए कह दिया और दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास वो इस दुनिया को अलविदा कर गए.. इसे भी पढ़ें : एचईसी">https://lagatar.in/hec-bachao-mazdoor-jan-sangharsh-samiti-calls-for-hec-area-bandh-on-29th-january/">एचईसी

बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति का 29 जनवरी को एचईसी क्षेत्र बंद का आह्वान

वर्ष 2000 में बने थे विधायक के निजी सचिव 

बताते चले कि मनींद्र कुमार चौधरी अपने समय के वरिष्ठ पत्रकार रह चुके है. रघुवर दास से मित्रता होने के चलते जब रघुवर दास दूसरी बार वर्ष 2000 में विधायक बने तब उन्हें अपने जमशेदपुर कार्यालय में निजी सचिव के रूप में पदस्थापित किया और तब से आज तक रघुवर दास के विभिन्न पदों पर रहते हुए वो जमशेदपुर कार्यालय का सारा कार्य खुद देखा करते थे. वे जनता से और कार्यकर्ताओं जुड़ी समस्याओं का निदान रघुवर दास की आवाज बन कर करते थे. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/tatanagar-rpf-arrested-one-person-with-stolen-mobile-also-returned-the-belongings-of-many-people/">टाटानगर

आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ एक को किया गिरफ्तार, कई लोगों के सामान भी लौटाए

एयर एंबुलेंस की व्यवस्था में लगे थे रघुवर दास

ओडिशा के राज्यपाल को जानकारी होने के पश्चात उन्होंने एयरलिफ्ट (एयर एंबुलेंस) से भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी करवा दी थी लेकिन डॉक्टर ने स्थिति नाजुक बता कर शिफ्ट करने के लिए मना कर दिया. रघुवर दास ने कहा कि 20 वर्षो के अधिक समय से सहयोगी के भूमिका में रहे मनींद्र कुमार चौधरी का चला जाना उनके लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने शोकाकुल परिवार से दूरभाष पर बात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है. परिजनों ने बताया कि रविवार को दिन में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. मनींद्र चौधरी अपने पीछे पत्नी, दो बेटा और एक बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. परिवार अभी देवनगर बाराद्वारी में निवास करता है. अचानक हुए इस घटना से पूरा भाजपा परिवार स्तब्ध है और शोक की लहर पूरे शहर में दौड़ पड़ी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp