Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टिमकेन के सेवानिवृत्त कर्मियों का पीएफ का नहीं हो रहा निपटारा

Jamshedpur : टिमकेन इंडिया लिमिटेड कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सोमवार की देर शाम सिदगोड़ा में बैठक हुई. इसमें कर्मचारियों के पीएफ को लेकर चर्चा की गई. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रोविडेंड फंड (पीएफ) का निपटारा अब तक नहीं हुआ है. इससे पूर्व 13 मई को कर्मचारियों की हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि टिमकेन प्रबंधन और पीएफ से संबंधित कार्यालयों को सूचित किया जाए ताकि समस्या का जल्द निपटारा हो सके. इसे भी पढ़ें : बैंकों">https://lagatar.in/2000-notes-will-be-changed-in-banks-from-today-know-important-things-before-going-to-the-branch/">बैंकों

में आज से बदले जायेंगे 2000 के नोट, ब्रांच जाने से पहले जान लें जरूरी बातें
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने टिमकेन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, टिमकेन के एचआरए के महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, दिल्ली के सेंट्रल पीएफ कमिश्नर और जमशेदपुर के सहायक पीएफ कमिश्नर को पत्र लिखा है. टिमकेन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और सहायक महाप्रबंधक के अनुसार प्रबंधन लगातार पीएफ कार्यालय के संपर्क में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-bikes-and-other-goods-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-the-garage/">जमशेदपुर

: गैरेज में आग लगने से तीन बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख
कई कर्मचारियों का यूएएन नंबर और आधार नंबर पीएफ पोर्टल पर लोड करने पर स्वीकार नहीं कर रहा है. इस कारण विलंब हो रहा है. जल्द से जल्द इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि समस्या काफी दिनों से चल रही है, इसलिए इसका समाधान होने तक कर्मचारियों को जीवन यापन के लिए प्रबंधन 20-20 हजार रुपए प्रतिमाह दे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही