Search

 
 
 

जमशेदपुर : XLRI में 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित होगा पीजीडीएम क्रोनोस

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi ) : एक्सएलआरआई में पीजीडीएम (जीएम) क्रोनोस 2.0 का आयोजन हो रहा है. यह आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को होगा. इसकी थीम अपने आज को कल के लिए तैयार करना है. कार्यक्रम का संचालन अपराजिता चौधरी, सुनील कुमार सारंगी, जीतू मोहन, दिलप्रीत कौर, दिव्या परिमाला एनामंदरा, सोहराब फराज और एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) के छात्र करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/XLRI-KRONOS.jpg"

alt="" width="1019" height="531" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-jip-members-pay-tribute-to-martyr-ganesh-hansda-parents-of-martyr-honored/">बहरागोड़ा

: जिप सदस्यों ने शहीद गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि दी, शहीद के माता-पिता को किया सम्मानित
कांक्लेव के पहले दिन पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष रणवीर सिन्हा और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य का उद्घाटन भाषण होगा. इसके बाद फ्लिपकार्ट के एचआर वाइस प्रेसिडेंट वरद राजू राजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. पहला पैनल डिस्कशन मानव और मशीन श्रम के बीच बातचीत विषय पर होगा. दूसरा पैनल एचआर में हाइपर पर्सनलाइजेशन विषय पर होगा. इवेंट के दूसरे दिन की शुरुआत पैनल राइज आफ पीपल एनालिटिक्स एंड फ्यूचर ऑफ वर्क पर और आखिरी पैनल एन एजाइल एचआर विषय पर होगा. इन सभी पैनल में कार्यक्रम में आने वाले अतिथि अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही