Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा–जेडब्ल्यूआरईटी रविवार को

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा 25 जून (रविवार) को दो पालियों में होगी. प्रथम पाली पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 12.45 बजे से 2.15 बजे तक होगी। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम 10 बजे जबकि द्वितीय पाली के लिए 12.15 बजे होगा। बीच में 12 से 12.15 तक 15 मिनट का ब्रेक भी होगा. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराने के लिए गठित समिति और परीक्षा विभाग को बधाई देते हुए शोध केंद्रीत संस्थान के लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. उनके अनुसार यह यूजीसी के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप यूनिवर्सिटी की पहली पीएचडी प्रवेश परीक्षा होगी तथा क्षेत्र विशेष की छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शोध का प्रथम चरण है. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/neeraj-mittal-arrested-from-delhi-in-money-laundering-case-related-to-birendra-ram/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस : दिल्ली से गिरफ्तार नीरज मित्तल को कोर्ट ने भेजा जेल, बीरेंद्र राम के पैसे निवेश करने में मदद का है आरोप
उन्होंने बताया कि वे सभी छात्राएं प्रथम जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट - जेडब्ल्यूआरईटी 2023 में शामिल हो पाएंगीं, जिन्होंने निर्धारित तिथि तक इसके लिए आवेदन किया था. विदित हो कि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की वर्तमान नियमावली के अनुसार तय मानकों का अनुपालन करते हुए योग्यताधारी छात्राओं एवं प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों से विगत 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था. विश्वविद्यालय में अलग-अलग स्नातकोत्तर विभागों– अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, संगीत, उड़िया, राजनीति विज्ञान, उर्दू, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय के अंतर्गत पीएचडी में पंजीकरण के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही