Search

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट 25 जून को, समय सारिणी घोषित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में इस वर्ष से पीएचडी की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर ली गयी है. इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल थी. मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न विषयों में पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय को 151 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिन विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, होम साइंस गणित, संगीत, ओड़िया, राजनीति विज्ञान और उर्दू शामिल है. पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. अधिसूचना के अनुसार 14 मई को होनेवाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा की तिथि की घोषणा की जा चुकी है है. यह परीक्षा आगामी 25 जून को होगी. यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी. प्रथम पाली पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 12.45 बजे से 2.15 बजे तक होगी। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम 10 बजे, जबकि द्वितीय पाली के लिए 12.15 बजे होगा. बीच में 12 से 12.15 तक 15 मिनट का ब्रेक भी होगा. इसे भी पढ़ें : प्रथम">https://lagatar.in/first-indian-american-ajay-banga-takes-over-as-president-of-world-bank/">प्रथम

भारतीय-अमेरिकी अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार संभाला
विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी के लिए यूजीसी नेट / जेआरएफ उत्तीर्ण छात्राओं से भी आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था. उन्हें प्रवेश परीक्षा की जगह सीधे साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. परिणाम से लेकर साक्षात्कार तक एवं अन्य विस्तृत सूचना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. बता दें कि यूनिवर्सिटी ने विद्वत परिषद् की स्थाई समिति की प्रथम बैठक में हीं पीएचडी से सम्बंधित समिति का गठन कर नियमावली बनाने और जेडब्ल्यूआरईटी 2023 संचालित करने के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा करने का प्रस्ताव पारित किया था. अभिषद ने अपने प्रथम बैठक में ही इस पर मुहर लगाई थी. यूनिवर्सिटी के कार्यान्वित होने के बाद इतनी जल्दी पीएचडी शुरू होना वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-intermediate-teachers-and-non-teaching-staff-met-kunal-shadangi-regarding-problems/">जमशेदपुर

: समस्याओं को लेकर कुणाल षाड़ंगी से मिले इंटमीडिएट के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराने के लिए गठित समिति और परीक्षा विभाग सराहना करते हुए शोध केंद्रीत संस्थान के लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. उनके अनुसार यह यूजीसी के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप यूनिवर्सिटी की पहली पीएचडी प्रवेश परीक्षा होगी तथा क्षेत्र विशेष की छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शोध का प्रथम चरण है. उन्होंने बताया कि वे सभी छात्राएं प्रथम जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट- जेडब्ल्यूआरईटी 2023 में शामिल हो पाएंगीं, जिन्होंने निर्धारित तिथि तक इसके लिए आवेदन किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp