Jamshedpur (Ashok Kumar) : साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास बाइक चोरी की एक तस्वीर रविवार की रात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. बाइक चोरी की घटना मानगो डिमना रोड टीचर्स कॉलोनी के रहनेवाले राजीव रंजन पांडेय के घर की है. घटना के समय उनका बेटा रविवार की रात अपनी बाइक लेकर कुछ सामान की खरीदारी करने के लिये साकची गये हुये थे. शीतला मंदिर के पीछे की दुकान के सामने में ही बाइक को खड़ी की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-saheb-is-roaming-freely-accused-of-murder/">जमशेदपुर
: एसएसपी साहेब खुलेआम घूम रहे हैं हत्या के आरोपी
को सेफ्टी सिक्योर सिटी बनायेंगे- प्रभात कुमार [wpse_comments_template]
: एसएसपी साहेब खुलेआम घूम रहे हैं हत्या के आरोपी
रेकी करने के बाद दिया घटना को अंजाम
सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चल रहा है कि पहले आरोपी घटना को अंजाम देने के पहले बाइक चालक की रेकी की. उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के लिये उसने लॉक बाइक को आसानी से खोला और स्टार्ट कर चलता बना. सामान लेकर बाइक के पास लौटने पर देखा कि बाइक गायब है. इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला. कैमरा में सबकुछ साफ दिख रहा है. साकची पुलिस मुखबिरो के माध्यम से आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/will-make-jamshedpur-a-safety-secure-city-prabhat-kumar/">जमशेदपुरको सेफ्टी सिक्योर सिटी बनायेंगे- प्रभात कुमार [wpse_comments_template]
Leave a Comment