Search

 
 
 

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : काशीडीह हाई स्कूल के इक्वेलिटी क्लब द्वारा शनिवार को महिला समानता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर इक्वेलिटी क्लब ने इंटर स्कूल फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता में शहर के 13 स्कूलों ने भाग लिया. इसमे में निर्णायक की भूमिका में दलजीत सिंह गैबरी, रंजीत सिंह गैबरी, सनी चौधरी और हरजिंदर सिंह शामिल थे. कार्यक्रम का उद्घाटन एलजीबीटीक्यूआईए के सामाजिक हित के लिए काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रांसजेंडर सायरा और बेबो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-burglar-caught-red-handed-while-stealing-from-house/">जमशेदपुर

: घर में घुसकर चोरी कर रहा चोर रंगे हाथ पकड़ाया

कमेटी की कड़ी मेहनत की सराहना की गई

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रुप में पीपल फॉर चेंज के संस्थापक सौविक साहा उपस्थित थे. कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों में गुलमोहर स्कूल-टेल्को, सेंट मैरी इंग्लिश हाई स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल जमशेदपुर, श्रीश्री रविशंकर विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर, केरला पब्लिक स्कूल जमशेदपुर, जुस्को स्कूल बर्मामाइंस, केरला पब्लिक स्कूल मानगो, जुस्को स्कूल साउथ पार्क, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, एसडीएसएम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस, सिदगोड़ा और शिक्षा निकेतन शामिल थे. ग्रुप वन में विजेता गुलमोहर हाई स्कूल और उपविजेता श्रीश्री रविशंकर हाई स्कूल घाटशिला रहा और ग्रुप में विजेता श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल जबकि उपविजेता जुस्को स्कूल साउथ पार्क रहा. स्कूल के उप प्राचार्य राकेश पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कोर कमेटी की कड़ी मेहनत की सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में शानिया नानरा मॉडरेटर इक्वेलिटी क्लब, नेहा, पूजा वर्मा, शालिनी, शिल्पा कौर, दीप्ति रानी मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-eight-feet-python-found-in-chaidiha/">डुमरिया

: चाइडीहा में निकला आठ फीट का अजगर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही