Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरकारी स्कूलों में नए सेशन से शुरू होगी शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/SARKARI-SCHOOL-360x360.jpg"

alt="" width="360" height="360" /> Jamshedpur : झारखंड के सरकारी स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत पहली से 12वीं में नए शैक्षणिक सत्र से शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू होगी. पहली से पांचवीं तक खेल-खेल में बच्चों को शारीरिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी, जबकि छठी से आठवीं में प्रैक्टिकल से इसकी पढ़ाई होगी. वहीं, नौवीं से 12वीं में थेयोरी और प्रैक्टिकल विधि से शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई होगी. जिला शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. जुलाई से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में इसे लागू किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-on-the-second-day-of-chadak-puja-bhokta-reached-the-temple-while-rolling-on-the-ground/">चाकुलिया

: चड़क पूजा के दूसरे दिन जमीन पर लोटते हुए भोक्ता पहुंचे मंदिर

खेल-खेल में दी जाएगी शारीरिक शिक्षा

पहली से पांचवीं तक के बच्चों को शारीरिक शिक्षा खेल-खेल में सिखाई जाएगी.स्कूलों में बच्चे व्यायाम और खेल-कूद करेंगे. निजी स्कूलों की तर्ज पर सप्ताह में दो या तीन दिन पीटी होगी. स्कूल संचालन की शुरुआत इससे होगी और अंत में खेल-कूद होगा. छठी से आठवीं के बच्चों को प्रैक्टिकल करना होगा. बच्चों की नियमित पीटी होगी और उसका वे प्रदर्शन करेंगे. स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस, योग, स्कूल के बाहर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी. वहीं, नौवीं से 12वीं के लिए शारीरिक शिक्षा का विषय के रूप में पठन पाठन होगा.इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि जिला में जुलाई 22 से सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई शुरु की जाएगी. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही शारीरिक शिक्षा भी दी जाएगी, जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही