Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पॉकेटमारों ने पत्रकार समेत कई यात्रियों के मोबाइल व पर्स उड़ाए

Jamshedpur (Ashok Kumar) : दानापुर-टाटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार की सुबह पटना स्टेशन पर पॉकेटमारों के गैंग ने आतंक मचाया. ट्रेन में भारी भीड़ का फायदा उठाते हुये पाकिटमारों ने यात्रियों की जेब से मोबाइल उड़ा लिये. कई यात्रियों ने शिकायत ने इस तरह की शिकायत की. शहर के मकदमपुर मुंशी मुहल्ला के रहने वाले झारखंड वार्ता के पत्रकार सतीश सिन्हा भी पॉकेटमारों के शिकार हो गये. उनकी मोबाइल चोरों ने उड़ा लिया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-photo-of-bike-theft-captured-in-cctv-camera/">जमशेदपुर

: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी की तस्वीर

ट्रेन पर सवार होते समय घटी घटना

पत्रकार सतीश सिन्हा ने बताया कि वे ट्रेन के डी 2 कोच में 30 नंबर बर्थ पर उनका आरक्षण था. वे ट्रेन पर सवार होने के बाद बर्थ की तरफ ही जा रहे थे. इस दौरान ही घटना घटी. बर्थ पर बैठने पर जेब में हाथ डालने पर देखा कि मोबाइल गायब है. खोजबीन के दौरान पता चला कि कई यात्रियों के मोबाइल और पर्स की पॉकेटमारी हुई है. इसमें एक महिला यात्री की मोबिल भी शामिल है. घटना के बाद महिला यात्री रो रही थी. पत्रकार ने रेल मदद और पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल केंद्र सरकार से घटना की शिकायत की है. इसके अलावा टाटानगर रेल थाना और पटना जंक्शन रेल थाना प्रभारी से की है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-saheb-is-roaming-freely-accused-of-murder/">जमशेदपुर

: एसएसपी साहेब खुलेआम घूम रहे हैं हत्या के आरोपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही