Search

जमशेदपुर : गम्हरिया में मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 17 मजदूर घायल

Jamshedpur (Rohit kumar) : सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत रपचा के पास मजदूरों को ले जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस घटना में पिकअप सवार 17 मजदूर घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. जिसमे से दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी घायल ईचागढ़ के रहने वाले है. मिली जानकारी के अनुसार सभी बिको मोड़ के पास मजदूरी करने आते है. काम खत्म कर सभी पिकअप वैन में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. पिकअप में कुल 27 लोग सवार थे. रपचा के पास वैन अचानक बीच सड़क पर पलट गई जिससे सभी घायल हो गए.

घायलों मे ये है शामिल

घायलों में बंगडीह निवासी सुभाष मुर्मू, बोरामारा निवासी सोनू टुडू, डुमारडीह निवासी अनाथ मछुआ, प्रभात सिंह मुंडा, सुबोध मछुआ, जोगेंद्र माझी, जगन्नाथ सिंह मुंडा, राजेश सिंह मुंडा, दिलावर सिंह मुंडा, विश्वकर्मा गोप, विनय प्रमाणिक, दुबराज माझी, तुलसी उरांव, हराधन मछुआ, गुरुपदो माझी, राहुल मछुआ, तारकेश्वर मछुआ शामिल है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp