Search

 
 
 

जमशेदपुर : ब्रेक फेल होने पर स्कूटी को टक्कर मार दुकान में घुसा पिकअप वैन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल में एक पिकअप स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे नवीन कुमार जैन की दुकान में जा घुसी. इस घटना में स्कूटी सवार दो युवतियों को चोट आई है. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दुकान के बाहर खड़ी चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-congress-held-street-meeting-in-support-of-farmers/">घाटशिला

: किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने की नुक्कड़ सभा
दुकान का शेड और दरवाजा भी टूट गया है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पिकअप से बाहर निकाला. चालक का कहना था कि उसके पिकअप की ब्रेक फेल हो गई थी जिस कारण कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई. इधर, सूचना पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर थाना ले गई. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-suspected-youth-arrested-with-4-time-bombs-stf-and-ib-are-interrogating/">यूपी

: 4 टाइम बम के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, STF और IB कर रही पूछताछ

जमशेदपुर : फाइलेरिया की दवा खाने से दो छात्राएं बीमार

  • टिनप्लेट खालसा स्कूल में फाइलेरिया मुक्ति अभियान चला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Tinplet-Khalsa-School.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टिनप्लेट खालसा स्कूल में फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलाया गया. इस दौरान स्कूल के कुल 200 बच्चों को फाइलेरिया और कृमि की दवा खिलाई गई. फाइलेरिया की दवा खाकर दो छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में दोनों छात्राओं को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों को इलाज चल रहा है. दोनों की हालत में सुधार हो रहा है. बीमार हुईं छात्राओं में स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा पार्वती और लक्ष्मी शामिल हैं. दोनों जुड़वां बहनें हैं और सिदगोड़ा के लाल भट्टी की रहने वाली हैं. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russia-putins-staunch-critic-opposition-leader-alexei-navalny-dies-in-jail/">रूस

: पुतिन के कट्टर आलोचक विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद होने लगी उल्टी

मिली जानकारी के अनुसार फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत जिले के कई स्कूलों में फाइलेरिया और कृमि की दवाएं दी जा रही हैं. इसी को लेकर शुक्रवार को टिनप्लेट खालसा स्कूल में टीम पहुंची थी. टीम की ओर से 200 बच्चों को फाइलेरिया की दवा दी गई. दवा खाने के थोड़ी देर बाद ही लक्ष्मी और पार्वती को उल्टी होने लगी. दोनों ने पेट दर्द की भी शिकायत की. दोनों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया गया जहां दोनों को पानी चढ़ाया जा रहा है. फिलहाल दोनों एमजीएम में इलाजरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही