Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विचार साधना सत्र में शामिल होंगे पीआईएल मैन अश्विनी उपाध्याय

Advertisement
Advertisement

-- विवेकानंद जयंती पर तुलसी भवन में शुक्रवार को आयोजित होगा कार्यक्रम

Jamshedpur (Ratan Singh) : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन व तुलसी भवन द्वारा विवेकानंद जयंती के अवसर पर तुलसी भवन में शुक्रवार को `विचार साधना सत्र` का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता एवं पीआईएल मैन ऑफ इंडिया अश्विनी उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि के रूप मे सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी तुलसी भवन में गुरुवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चीफ ऑफ फैक्ट्रीज अरुण मिश्रा करेंगे. सत्र शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा. इसमें `रामराज्य और भारतीय संविधान` विषय पर चर्चा-परिचर्चा होगी.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-mp-sunil-mahato-remembered-on-his-birth-anniversary-emotional-tribute-given/">जमशेदपुर

: जयंती पर याद किये गए पूर्व सांसद सुनील महतो, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

वर्शिप एक्ट के विरुद्ध किया है पीआईएल

आयोजनकों ने बताया कि अश्विनी उपाध्याय ने भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए काफी काम किया है. उनके द्वारा दायर की गई पीआईएल पर ही सर्वोच्च न्यायालय ने पीएमएलए कोर्ट की स्थापना की थी. वर्तमान में वक्फ बोर्ड एक्ट की असंवैधानिकता पर उन्होंने एक याचिका डाली है. वर्शिप एक्ट के विरुद्ध भी पीआईएल किया है. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में 125 एवं दिल्ली उच्च न्यायालय में 25 पीआईएल दायर किया है. पत्रकार वार्ता में विशेष रूप से तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाषचंद्र मुनका, कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय जनसभा के अध्यक्ष धर्मचंद पोद्दार, बजरंग सेवा संस्थान के अध्यक्ष सागर तिवारी, हिन्दू जागरण मंच के राजू कुमार, तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही