Jamshedpur (Ashok Kumar) : जमशेदपुर वीमेंस क्लब की ओर से खासमहल के सदर अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ उनके अटेंडर के लिए जरूरत के सामान सिविल सर्जन जुझार मांझी को मुहैया कराया. मौके पर पूर्व सांसद आभा महतो भी मौजूद थीं. उन्होंने इस कार्य के लिये वीमेंस क्लब की सराहना भी की. बिना किसी स्वार्थ के ही इस तरह की पहल की गयी है. इसके पहले सुधार गृह में इस तरह का कार्य किया गया था. वर्तमान समय में अन्य लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : 20">https://lagatar.in/jharkhand-governments-gift-to-4401-urdu-teachers-after-20-years-now-they-will-get-regular-salary/">20
साल बाद झारखंड सरकार का 4401 उर्दू शिक्षकों को तोहफा, अब मिलेगा नियमित वेतन
: रेलवे कॉलोनियों में अपार्टमेंट योजना पर ग्रहण [wpse_comments_template]
साल बाद झारखंड सरकार का 4401 उर्दू शिक्षकों को तोहफा, अब मिलेगा नियमित वेतन
अटेंडर को भी नहीं होगी परेशानी
पिछले दिनों जिला प्रशासन के माध्यम से उनको सूचना मिली कि सदर अस्पताल में मरीज के अटेंडर को रात में ठहरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अटेंडर के लिए खासकर महिलाओं को परेशानी नहीं हो. उनके लिये तकिया, बिस्तर, चटाई आदि की व्यवस्था की गयी. मरीजों के बीच जरूरत के सामान का भी वितरण किया गया. साथ ही आईसीयू में इलाजरत टुना सबर से मुलाकात कर उनका हाल जाना.साइक्लोजिकल मदद करने का दिया आश्वासन
वीमेंस क्लब की अध्यक्ष रीना वेदागिरी ने कहा कि इस सहायता के साथ-साथ अगर मरीज को साइक्लोजिकल मदद की जरूरत है तो भी इस कार्य में उनकी टीम सहायता करेगी. मौके पर क्लब की कोषाध्यक्ष कंचन मिश्रा, सदस्य सुनीता सेठ, सीमा कजरिया, ममता अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल आदि मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eclipse-on-apartment-scheme-in-railway-colonies/">जमशेदपुर: रेलवे कॉलोनियों में अपार्टमेंट योजना पर ग्रहण [wpse_comments_template]
Leave a Comment