Search

 
 
 

जमशेदपुर : जयपाल कॉलोनी के समीप पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : डिमना चौक से डिमना लेक की ओर जाने वाली सड़क के बीच में जयपाल कॉलोनी के समीप पेयजल आपूर्ति योजना का पाइप विगत एक सप्ताह से क्षतिग्रस्त है. पाइप के क्षतिग्रस्त होने से रोजाना लाखों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है. इससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है इतने बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है कि आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है. क्षतिग्रस्त पाइप से निकलने वाला पानी सीधे जयपाल कॉलोनी में जा रहा है. इससे कॉलोनी में जलजमाव हो गया है और लोगों का पैदल संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-30-day-tailoring-cutting-training-program-ends/">चाईबासा

: 30 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

सड़क पर पौधरोपण कर विरोध करने की घोषणा

पानी की पाइप क्षतिग्रस्त होने से इलाके में जलापूर्ति भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है. स्थानिय लोगों ने इसकी शिकायत सम्बंधित विभाग से भी की. लेकिन विभाग से लोगों को सिर्फ आश्वासन मिला और क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं करवाई गई. लोगों ने इस पूरे मामले से भाजपा नेता विकास सिंह को अवगत कराया. विकास ने स्थानीय लोगों से कहा कि वे मामले की जानकारी उपायुक्त एवं संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से करेंगे. अगर फिर भी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आया तो सड़क पर पौधरोपण और मछली पालन करके विरोध करेंगे. मौके पर विकास सिंह, लक्ष्मण सिंह, शिव साव, महेश प्रसाद, राजन दास, मनोज यादव, सुशील कारीगर, रविंद्र उपाध्यया, कमेश्वर सिंह सहित कॉलोनी वासी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही