Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में रंगदारी नहीं देने पर कनपट्टी पर सटाया पिस्टल

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा बगान नंबर एक के रहने वाले सुनील कुमार गौड़ से महेश राव और शुभम एक माह से मोबाइल पर फोन कर रंगदारी की मांग कर रहे थे. रंगदारी नहीं मिलने पर मौका पाकर दोनों ने सुनील का भतीजा टिंकु कुमार प्रसाद को बर्मामाइंस में घेर लिया और कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर मारपीट की. जान से मार देने की धमकी भी दी गयी. मामला बर्मामाइंस थाने तक पहुंचा हुआ है. पुलिस जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-ring-stolen-from-the-doctor-of-orthopedics-department-in-tmh/">जमशेदपुर

: टीएमएच में अस्थि रोग के डॉक्टर की अंगूठी चोरी

एचएसएम ब्रिज के पास की है घटना

घटना के बारे में सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि वह लिफ्टर है. 19 सितंबर की सुबह 5.15 बजे भतीजा एचएसएम पार्किंग के भीतर से गाड़ियों का पेपर लेकर बाहर निकला. गेट से निकलते ही शुभम और महेश ने उसका पीछा किया. इस बीच एक ने भतीजा को पकड़ लिया. शुभम ने कमर से पिस्टल निकाला और कनपट्टी पर सटा दिया. कहा कि चाचा के बदले भतीजा को ही मार देते हैं.

मौके पर पहुंचते ही फरार हो गये थे दोनों

घटना के बारे में सुनील का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे तबतक शुभम और महेश वहां से फरार हो गया था. सुनील का कहना है कि दोनों आरोपी उसे पिछले एक माह से मोबाइल फोन पर रंगदारी मांग रहे हैं. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी जा रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-princes-body-recovered-on-the-day-of-jiutiya/">जमशेदपुर

: जिउतिया के दिन डूबे प्रिंस का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही