Search

 
 
 

जमशेदपुर : पिस्टल सटा मांग रहा पत्नी से तलाक, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टेल्को मनीफिट निवासी गुरपाल सिंह दूसरी युवती के चक्कर में अपनी पत्नी देवेंद्र कौर से तलाक मांग रहा है. इधर, पत्नी द्वारा तलाक देने से मना करने पर उसने पत्नी की कनपटी पर पिस्टल तान दी और पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया. अंत में उसने आत्महत्या की योजना बनाई और ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के लिए रेल लाइन पर पहुंच गई. हालांकि इस दौरान बर्मामाइंस गुरुद्वारा प्रधान की नजर देवेंद्र पर पड़ी जिसके बाद बर्मामाइंस गुरुद्वारा प्रधान उसे अपने घर ले गए. सोमवार को महिला एसपी सिटी के पास इंसाफ की गुहार लेकर पहुंची. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-takes-action-on-tte-after-video-of-scuffle-with-ncc-cadet-goes-viral/">जमशेदपुर

: एनसीसी कैडेट से हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद टीटीई पर रेलवे ने की कार्रवाई

दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं ससुराल वाले

देवेंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी को 13 साल हो चुके हैं पर ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. पति दूसरी महिला के चक्कर में तलाक देने का दबाव बनाता है. मना करने पर मारपीट करता है. रविवार को वह नशे की हालत में घर आया और मारपीट करते हुए तलाक के कागजात में साइन करने को कहा. इस बीच पिस्टल की बट से मारपीट की. शिकायत करने थाना पहुंची तो पुलिस ने भी थाना से भगा दिया जिसके बाद वह आत्महत्या करने पहुंची थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही