Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी की 50 छात्राओं का योकोहामा में प्लेसमेंट

 
Jamshedpur ( Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में गुजरात स्थित कंपनी योकोहामा की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट किया गया. इसमें यूनिवर्सिटी की 324 का छात्राएं शामिल हुईं. इनमें से चयनित 89 छात्राओं का साक्षात्कार हुआ. इनमें से 50 छात्राओं का कंपनी की ओर से अंतिम रूप से चयन किया गया. चयनित छात्राओं की पदस्थापना गुजरात में होगी. इस पोस्टिंग में महिलाओं को विशेष अवसर प्रदान किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-siya-went-to-awadhwa-to-play-holia-with-ram-lala/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला…
प्लेसमेंट के दौरान योकोहामा गुजरात के एचआर डायरेक्टर, यूनिवर्सिटी की प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ रत्ना मित्रा, डॉ कामिनी कुमारी, डॉ छगन अग्रवाल उपस्थित थे. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा है कि यूनिवर्सिटी की छात्राएं देश के विभिन्न क्षेत्रों में विश्वविद्यालय का नाम रौशन कर रही हैं. छात्राओं को सशक्त बनाना और निरंतर इस प्रकार के अवसर उपलब्ध कराना यूनिवर्सिटी लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-children-played-holi-with-radha-krishna-in-sundernagar-cheshire-home-lots-of-flowers-and-gulal-flew/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर चेशायर होम में विशेष बच्चों ने राधा-कृष्ण संग खेली होली, खूब उड़े फूल और गुलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही